Breaking News

test

डीएफएससी की खानापूर्ति, 4 दुकानों पर रेड, एक दुकानदार भाग निकला


दुकानदार को थाने लेकर आए थे। मगर दुकानदार और शिकायतकर्ता में समझौता हो गया। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
-राजवंत सिंह, एसएचओ, कोतवाली

केसरगंज मंडी में दुकान पर रेड की तो दुकानदार अधिक दाम पर सामान बेच रहा था। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर मामला दर्ज करने को कहा। वहीं, कोट मंगल सिंह में रेड की तो दुकानदार भाग गया। दुकान के बाहर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगा दी है। सराभा नगर और घुमारमंडी में दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
-सुखविंदर गिल, जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर


लुधियाना| कोरोना वायरस के कारण फल-सब्जी, दूध समेत रोजमर्रा की चीजों की डोर-टु-डोर सप्लाई की जानी है। मगर इसकी आड़ में कालाबाजारी शुरू हो गई है। इस पर कार्रवाई को अफसरों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, मगर कार्रवाई जीरो है। जिन अफसरों की चेकिंग को ड्यूटी लगाई है, वह सिर्फ खानापूर्ति के लिए दुकानों पर रेड कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर (डीएफएससी) सुखविंदर सिंह को कालाबाजारी की शिकायत मिली। मगर उन्होंने दुकानदार को अधिक दाम पर सामान बेचते पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर पर्चा देने के लिए कहा। 3 अन्य दुकानों पर भी रेड की, मगर एक दुकानदार भाग गया। बाकी को चेतावनी दी गई। अधिक दाम पर राशन बेचने वाले दुकानदारों की कंप्लेंट डीएफएससी को की गई। मगर उन्होंने केसरगंज के अलावा किसी भी जगह रेड नहीं की। अन्य जगहों पर खानापूर्ति करते रहे। लोगों की शिकायत के आधार पर डीएफएससी को पीरूबंदा सलेम टाबरी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन की कंप्लेंट की थी, जहां पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने दावा किया कि कालाबाजारी पर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jm8sGT
via
डीएफएससी की खानापूर्ति, 4 दुकानों पर रेड, एक दुकानदार भाग निकला डीएफएससी की खानापूर्ति, 4 दुकानों पर रेड, एक दुकानदार भाग निकला Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.