Breaking News

test

जामा मस्जिद से राशन बांटने का दूसरा चरण शुरू


लुधियाना| जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि बीते एक हफ्ते से जरूरतमंद परिवारों में राशन बांटने के बाद अब जामा मस्जिद से राशन बांटने का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 213 परिवारों तक एक महीने का राशन पहुंचाया गया। हमारी यह कोशिश है कि मजदूरों, रिक्शा चलाने वाले और मजबूर परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया जाए। जामा मस्जिद के कार्यकर्ता दूसरे चरण में जहां सामान पैक कर रहे हैं, वहीं संपर्क साधने वाले लोगों का पता लगा कर वहां पहुंचने की तैयारी भी कर रहे हैं। सामग्री बांटते समय किसी भी जरुरतमंद की फोटो नहीं ली जाएगी, ताकि किसी के आत्म सम्मान को ठेस न लगे। फील्ड गंज चौक में स्थित जामा मस्जिद से बीते एक सप्ताह से लगातार जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाया जा रहा है। वहीं, जामा मस्जिद में राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे मुस्लिम कार्यकर्ताओं के खाने-पीने के लिए शहर के प्रसिद्ध गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से लंगर पहुंच रहा है। कोरोना संकट में यह आपसी भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर है कि लोगों को फ्री राशन बांटने वाले खुद गुरुद्वारा साहब का लंगर छक रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - second phase of distribution of ration from jama masjid begins


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39tKhRs
via
जामा मस्जिद से राशन बांटने का दूसरा चरण शुरू जामा मस्जिद से राशन बांटने का दूसरा चरण शुरू Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.