Breaking News

test

सूबे में कर्फ्यू 14 अप्रैल तक बढ़ाया, कोरोना के 3 नए केस

माेहाली में पाए गए पॉजिटिव मरीज के सोर्स का पता ही नहीं, कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं

पंजाब में सोमवार को कोरोना से एक और मौत हो गई है। सूबे में यह तीसरी मौत है। वहीं, सोमवार को कोरोना से संक्रमित 3 नए केस आए। इनमें एक महिला की मौत हो गई। पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं, गंभीरता को देखते हुए सरकार ने लागू कर्फ्यू की मियाद 14 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके अलावा पंजाब की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। सोमवार को लुधियाना निवासी 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को सांस लेने में दिक्कत के कारण जीएमसी पटियाला में भर्ती किया गया था। जहां शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। इतनी कम उम्र में कोरोना से होने वाली मौत का यह सूबे में पहला मामला है। नए पॉजिटिव केसों में एक केस मोहाली के नयागांव का है, जबकि दूसरा केस पटियाला का है। मोहाली का 65 वर्षीय व्यक्ति 26 मार्च से पीजीआई में भर्ती है। वहीं, पटियाला में पॉजिटिव मिला युवक (35) जट्‌टा वाला चौंतरा का है, जो 22 मार्च को 2 दोस्तों संग दुबई से लौटा था। इनमें से एक युवक गांव हसनपुर वाला और दूसरा देसी मेहमानदारी का रहने वाला है। दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, चंडीगढ़ में 5 नए केस आए हैं। इनमें सेक्टर 30 में दुबई से लौटे 22 वर्षीय युवक की मां व उसके संपर्क में आए दो दोस्त भी सोमवार को पॉजिटिव पाए गए। हरियाणा के हिसार,फरीदाबाद व सिरसा में भी एक-एक केस पॉजिटिव आया है।

ग्रामीण इलाकों में सख्ती से लागू होगा कर्फ्यू

अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रखें। उन्होंने कर्फ्यू खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में सख्ती से लागू करने के आदेश दिए।

2 बड़े फैसले }सीमाएं सील, लोकल बॉडी विभाग के मुलाजिमों की एक्सटेंशन बढ़ाई

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कर्फ्यू बढ़ाने और सीमाएं सील करने के अलावा दो और अहम फैसले लिए।


34,331 एनआरआई अभी भी अनट्रेस...

विदेशों से लौटे 90 हजार से अधिक एनआरआई में से सरकार 55669 हजार का ही पता लगा पाई है। 34,331 का अभी पता लगाना बाकी है। इसके लिए सरकार ने हर जिले में अफसरों की कमेटी बनाई है। यह सभी गांवों में जाकर इन एनआईआर का पता लगाएंगी।

ये लापरवाही आप पर ही भारी पड़ेगी

कुल संदिग्ध : 1051सैंपल भेजे : 1051रिपोर्ट निगेटिव : 881रिपोर्ट पेंडिंग : 129

लुधियाना की 42 साल की महिला की जान गई

पंजाब में तीसरी मौत

कोरोना अपडेट

पंजाब अपडेट

राज्य संदिग्ध पॉजिटिव मौतपंजाब 129 41 (+3) 3चंडीगढ़ 7 13 (+5) 0हिमाचल 0 3 1हरियाणा 185 24 (+3) 0

}तैयारी... कोरोना की जांच को मोबाइल टेस्टिंग वैन शुरू होगी। 65 वेंटिलेटर, डेढ़ लाख पीपीई किटें , 13 लाख माॅस्क का आॅर्डर दिया गया है।

}दूसरा फैसला...

हेल्थ के बाद लोकल बॉडी विभाग के उन 2000 सेनिटेशन वर्करों को सेवा में 3 माह की एक्सटेंशन दी जो 31 मार्च को रिटायर होने थे। बाकि विभागों के कर्मी 31 को ही रिटायर होंगे।

}पहला फैसला....

सीएम ने कहा,केंद्र की तर्ज पर पुलिसकर्मियों व सेनिटेशन वर्करों का विशेष बीमा कराया जाएगा। अगर केंद्र ने राज्य की यह मांग नहीं मानी तो सूबा सरकार यह काम करेगी।

तस्वीर अबोहर की है।

{डीजीपी पंजाब ने सभी जिलों के एसएसपी को आदेश दिए हैं कि वह जिले के हर गांव में ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित बनाएं। इसकी जिम्मेदारी सरपंचों को सौंपी गई है।

{स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 18001804104 पर 1800 से ज्यादा डॉक्टर लोगों को कोविड-19 संबंधी जानकारी देंगे।

{फिरोजपुर में दो संदिग्ध केस सामने आए हैं, इनमें 1 की मौत हो गई। उनके नमूने जांच को भेजे गए हैं।

{कोरोना संक्रमित होशियारपुर के मोरांवाली के हरभजन सिंह का शव अमृतसर से पैतृक गांव पहुंचा। शव सैनिटाइज कर अंतिम संस्कार किया।

मोहाली | मोहाली के नयागांव में पॉजिटिव आया व्यक्ति 65 वर्षीय दशमेश नगर का रहने वाला है और 26 मार्च से पीजीआई में दाखिल था। यह पहला ऐसा केस है, जिसमें कोरोना वायरस कहां से आया इसकी कोई जानकारी नहीं है। न ही इस शख्स की कोई विदेश ट्रैवल हिस्ट्री है। इस व्यक्ति के साथ उसकी प|ी, बेटा-बहू व 2 साल की पोती व जिस मकान में ये रहते थे उसकी मालकिन, उसकी मां और दो बच्चों समेत 8 के सैंपल लिए गए हैं। मामला आने के बाद दशमेश नगर व आर्दश नगर को सील कर दिया है।

कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस मुलाजिम व सेनिटेशन वर्करों का सरकार कर सकती है बीमा, चंडीगढ़ में 5 नए केस

मंडी गोबिंदगढ़/नाभा | लंदन में काेरोना से संक्रमित फतेहगढ़ साहिब के हल्का अमलोह के गांव भादसों के रहने वाले बाप-बेटी की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सुधीर शर्मा (61) और उनकी बेटी पूजा शर्मा (33) 40 साल पहले गांव भादसों छोड़कर लंदन में सेटल हो गए थे। सुधीर पेशे से हीथराे इमिग्रेशन में फ्रंटलाइन अफसर थे जबकि बेटी एक अस्पताल में फार्मासिस्ट थी। सुधीर की मौत बुधवार व बेटी की वीरवार को हुई। भादसों गांव के रहने वाले उनके करीबी मोहिंदरपाल सिंह बब्बी ने बताया कि सुधीर 1980 में परिवार के साथ लंदन गए थे और हर साल फरवरी में परिवार के साथ गांव अाते थे। उनकी स्कूली शिक्षा गांव में अाैर ग्रेजुएशन नाभा के रिपुदमन काॅलेज से हुई थी।

{काफी समय से बीमारी से पीड़ित था सुधीर, बेटी अस्पताल में थी फार्मासिस्ट

उधर, लंदन में भादसों के बाप और बेटी की कोरोनावायरस से मौत

जिला पॉजिटिव ठीक हुए मौत

नवांशहर 19 0 1

माेहाली 7 0 0

होशियारपुर 6 1 1

जालंधर 5 0 0

अमृतसर 1 0 0

लुधियाना 2 0 1

पटियाला 1 0 0

रीजन में मामले...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - curfew extended in the state till 14 april 3 new cases of corona
Amritsar News - curfew extended in the state till 14 april 3 new cases of corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bABONS
via
सूबे में कर्फ्यू 14 अप्रैल तक बढ़ाया, कोरोना के 3 नए केस सूबे में कर्फ्यू 14 अप्रैल तक बढ़ाया, कोरोना के 3 नए केस Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.