Breaking News

test

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2 करोड़ दान देकर 1 मिलियन भोजन के पैकेट की व्यवस्था की


बठिंडा| भारत के अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्राण्ड एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कोविड-19 के विरूद्ध भारत की लड़ाई में सहयोग देने का संकल्प लिया है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों और दैनिक वेतन कर्मियों की बड़ी संख्या प्रतिदिन संघर्ष कर रही है और जीवित रहने के लिये जरूरी सामान चाह रही है। एलजी ने भारत भर में ऐसे लोगों को भोजन प्रदान करने के लिये अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ भागीदारी करने का दायित्व लिया है। एलजी करीब 1 मिलियन भोजन के पैकेट का प्रायोजक होगा। इसके अलावा डॉक्टरों तथा रोगियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लक्ष्य के साथ, एलजी इंडिया संगरोधन/आइसोलेशन वार्ड्स के लिए आवंटित अस्पतालों को उत्पाद भी दान कर रहा है। यह ब्राण्ड 50 राज्य और जिला अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिये वाटर प्यूरीफायर, एयरकंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और टीवी प्रदान करेगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक यंग लाक किम ने कहा कि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिये इस आवश्यक लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को करीब एक मिलियन भोजन के पैकेटों को दान कर रहे हैं। विभिन्न राज्य अस्पतालों को हमारे कई उत्पाद भी प्रदान कर रहे हैं। हम आगे भी स्थिति पर नजर रखेंगे और उसी के अनुसार सीएसआर के प्रयास करेंगे। अक्षय पात्रा के चीफ मार्केटिंग अफसर संदीप तलवार ने कहा कि हम एलजी इंडिया जैसे हमारे कॉर्पोरेट पार्टनर्स के बहुत शुक्रगुजार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsFHZ4
via
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2 करोड़ दान देकर 1 मिलियन भोजन के पैकेट की व्यवस्था की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2 करोड़ दान देकर 1 मिलियन भोजन के पैकेट की व्यवस्था की Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.