जरूरतमंद लोगों को लंगर बांटते हुए आसरा के वर्कर।
बठिंडा|आसरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से कर्फ्यू के दौरान अलग-अलग स्थानों की टीमें बनाकर खाना भेजा जा रहा है। संस्था के संस्थापक रमेश मेहता ने बताया कि सुबह और शाम को 1100 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। जिसमें 250 लोगों को स्थान हरदेव नगर में, धोबियाना बस्ती 150, जीत पैलेस एरिया के पास 40, पटेल नगर में 70, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास 82, कैप्शन के नजदीक 100, इंडस्ट्री एरिया में करीब 100, कृष्ट आश्रम 100, शांत नगर 50, बल लराम नगर में 20, कृष्णा कलोनी में 70, मालरोड 60,पुज्जा वाला मोहल्ला चौंक 35, साई नगर 10, लोगों को भोजन वितरण किया गया। मेहता ने बताया कि संस्था की ओर से यह लंगर दानी सज्जनों के सहयोग से चलाया जा रहा है। सेवा में नरिंदर गोयल नन्दी, नरिंदर बस्सी ( स्टेट अवार्डी ), की सरपरस्ती मे चल रहा है। लंगर सेवा में मोहल्ला झूटीका, अग्रवाल कलोनी, पुज्जा मोहल्ला के लोग घरों में खाना तैयार कर लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। सेवा में बाल कृष्ण, योगेश कुमार, कुलदीप सिंह, कमलेश कुमार, लखवीर सिंह, नीरज गोयल, प्रिंस गोयल, नितिन गोयल, जशु गोयल, मनोज मित्तल, किशोर चन्द, विकास आदि ने सहयोग दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UtJeww
via
आसरा 1100 लोगों को खिला रही दो टाइम खाना
Reviewed by Dibyendu
on
19:10
Rating:
No comments: