(मंजीत सहदेव)पुलिस ने दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे मनीमाजरा के एक व्यक्ति को उठाया है। पुुलिस को किसी ने सूचना दी कि भार्रामल कुआं मोहल्ले के मकान नंबर 908 में रहने वाला व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटा है। उसके पास डॉक्टर की जांच के कोई कागजात भी नहीं हैं। जांच में पता चला कि व्यक्ति की कोई जांच नहीं हुई है। पुलिस व्यक्ति को सेनेटाइज कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए हेल्थ की टीम भी बुलाई है।
वैन में और 15 लोग कौन थे, पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस को इस व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली से उसके साथ 15 अन्य लोग और भी आए हैं। लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिस वैन में बैठकर वे चंडीगढ़ आए थे, उस ड्राइवर का नाम और पता भी मालूम नहीं है। न ही उसे वैन का नंबर ही पता है। बिना पते के पुलिस के लिए उन सभी को तलाशना मुश्किल होगा।
कोई आता है तो पहले जांच करवाएंगे:एसएचओ
एसएचओ जसविंदर कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। निगम के डिप्टी मेयर जगतार सिंह का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह का यहां आता है तो पहले जांच करवाएं। इसको लेकर बुधवार को लागों की जागरुकता के लिए अनाउंसमेंट भी करवाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3axV7rb
via
No comments: