Breaking News

test

हारेगा ही कोरोना ः प्रिय शहरवासियों घरों के दरवाजे बंद कीजिए, पर जरूरतमंदों के लिए अपने दिल खोल दीजिए


वीरवार को लाक डाउन के दूसरे अौर क्रफ्यू के चौथे दिन की सुबह हालत बुधवार जैसे ही रहे, सुबह सब्जी में लोगों की भीड़, कैमिस्टर शाप पर लोगों का हजूम अौर सिविल सप्लाई दफ्तर में लाइसेंस लेने वालों की भीड़ बरकरार रही, लेकिन दोपहर होते होते खन्ना प्रशासन ने एसडीएम संदीप सिंह अौर एसएसपी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में हालात को सामान्य कर लिए हैं। शहर धीरे धीरे ट्रेक पर आना शुरू हो गया है। शहर के हालात सामान्य करने में सबसे बड़ा रोड पटियाला रेंज के डिवीजनल कमिश्नर दीपइंदर सिंह का रहा। बुधवार के हालात का पता चलने पर वह सुबह ही खन्ना पहुंच गए, उन्होंने एडीसी, एसडीएम सहित तमाम प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात के जायजा लिया। तुरंत एसडीएम की अगुवाई में आठ महकमों से जुड़े कामों को लेकर हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए। उधर, एसएसपी हरप्रीत सिंह अगुवाई में पुलिस अधिकारियों की टीम ने लोगों को समझाकर दोपहर तक घर में बैठे रहना सुनिशचित करवाया। शहर के हर एंट्री प्वाइंट को सील किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार तक शहरवासियों को दूध, राशन, दवाएं व अन्य जरूरी समान डोर टू डोर देने का पुख्ता प्रबंध कर लिया जाएगा।

जरूरी सामान की नहीं होगी कमी : एसडीएम

समराला/श्री माछीवाङा साहिब| शहर में दुकानों के लाइसेंस बनते ही न सिर्फ वॉट्सएप से आॅडरो की बाड़ आ गई। बल्कि, करियाने वालों ने जमकर डिलीवरी की। दूध, सब्जी व पैकेट के दूध की सप्लाई से भी सभी ने चैन की सांस ली। बंद के पहले दो दिनों में तो गांव से दूध लाने वालों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ी थी। लेकिन कल रात व आज सुबह दूध व सब्जी दोनों पर प्रशासन पर नियंत्रण दिखा। उधर, एसडीएम समराला गीतिका सिंह ने कहा कि थोड़ा सा संयम बनाएं रखे किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया जाएगा।

सब्जी, दवाअों की कालाबाजारी पर नजर

शहर में सब्जी व दवाअों की कई जगहों पर कालाबाजारी की खबरें मिली है। शहर में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ा दिए गए हैं जिसमें थोक बाजार में 40 रूपये किलो मिलने वाला टमाटर लोगों को घरों में 100 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। जबकि आलू प्याज की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। इसके अलावा शहर के कुछ कैमिस्ट कीमत से ज्यादा की दवा बेच रहे हैं। ड्रग आफिसर संदीप कौशिक ने कहा कि अगर शहर में किसी भी कैमिस्ट ने ज्यादा कीमत पर दवा बेची तो उसका लाइसेंस कैंसिल करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में कोई भी समस्या आए इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें फोन


{करियाना और दूध संबंधी - फूड इंस्पेक्टर- परमिंदर सिंह- 9814574744

{ दवाओं संबंधी - ड्रेग इंस्पेक्टर - संदीप कौशिक- 9988507801

{फलों और सब्जियों संबंधी - मार्केटरी कमेटी सेक्रेटरी - दलविंदर सिंह - 9463436608

{जरूरी कामों के लिए अनुमति पास - बीडीपीअो - गौरव वर्मा - 9888100621

{ साफ सफाई संबंधी - सैनिटेशन इंस्पेक्टर - रघुवीर सिंह - 9855400396

{ईओ कार्यालय खन्ना - इक्विंदर सिंह - 8847200026

{अनाज मंडी और खाद संबंधी – एएफएसअो - मनीष पजनी - 9814028894

{ हेल्पलाइन नंबर - एआर, कोआपरेटिव सोसाइटी - रमन कुमार - 7986471311

{कॉपरेटिव इंस्पेक्टर - साबर अली - 6280019501।

संस्थानों के खुलने का समय

{पेट्रोल पंप सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे

{अख़बारों के हाकर सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक अख़बार वितरित कर सकेंगे

{ एलपीजी गैस की सप्लाई सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक हो सकेगी।

{ दूध वाले और दूध की गाड़ियां सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चल सकेंगे।

{रेहड़ी, वाहनों द्वारा सब्ज़ियां और फलों की सप्लाई सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक हो सकेगी।

{दवाओं की सप्लाई सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक हो सकेगी।

{ ज़रूरी वस्तुएँ तैयार करने वाली फैक्टरियाँ चल सकेंगी।

{डोर-टू-डोर डिलिवरी करने वालों को सब्ज़ियां और फलों और मंडियों में थोक बिक्री सुबह 3 बजे से दोपहर के 2 बजे तक हो सकेगी।

{होलसेल किराना स्टोर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक आनलाइन आर्डर लेकर सप्लाई कर सकेंगे।

{आटा चक्कियां और ब्रेड कंपनियों के कर्मचारिओं को छूट रहेगी।

शहरवासियों से ऐसे ही उम्मीद है

अभी ऐसी तस्वीर न पेश करें

अमलोह रोड पर सब्जी मंडी के अंदर
अौर बाहर जमा हुई लोगों की भीड़।

थोड़ी देर बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर घर भेजा।

सांसद दूलो आए आगे, सिविल अस्पताल को दिए पांच लाख : राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने लोगों को परेशानी से निकालने के लिए आगे आएं हैं। उन्होंने खन्ना के सिविल अस्पताल के लिए 5 लाख रूपये जारी करने की घोषणा की है। दूलो ने एमपी लैंड फंड में से 5 लाख रूपये सरकारी अस्पताल खन्ना को देने के लिए नोडल अधिकारी जिला फतेहगढ़ साहिब को चिट्ठी लिख जारी करने को कहा है। एसएमअो से बात कर स्थिति का जायजा लेने के बाद पांच लाख रूपये कोरोना पीडित मरीजों के इलाज के लिए, जरूरी सामान तथा दवाओं, मास्क पर खर्च किए जा सकेंगे।


विधायक कोटली चंडीगढ़ में फंसे : खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली चंडीगढ़ में सरकारी अावास में ही मौजूद है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाए गए क्रफ्यू में उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं मिली है। विधायक कोटली ने खन्ना के हालातों को देखते हुए खन्ना आने के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से गुहार लगाई है। कोटली ने कहा कि उन्हें शहरवासियों के समस्याअों को लेकर फोन आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द खन्ना में जाने के लिए पास उपलब्ध करवाने की मांग की है।

25 करियाना शाॅप को लाइसेंस, आज भी मिलेंगे

डीसी आफिस की अोर से खन्ना में 25 करियाना शाप को लाइसेंस दिए हैं। वीरवार तक इससे ज्यादा आवेदन मिल गए हैं। फूड सप्लाई आफिस की अोर से कहा गया है कि शुक्रवार सुबह तक शहर के हर कौने में करियाना शाप को लाइसेंस दिए जाएंगे। करियाना शाप के मालिक आनलाइन आर्डर लेकर घरों में डोर टू डोर सप्लाई कर सकेेंगे।

डिवीजनल कमिश्नर ने किया दौरा, हेल्पलाइन जारी

खन्ना शहर में क्रफ्यू के चौथे दिन अौर लाक डाउन के दूसरे दिन डिवीजनल कमिश्नर पटियाला रेंज दीपइंदर सिंह खन्ना पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से बैठक कर शहर की स्थिति जा जायजा लेकर उन्होंने तुरंत आदेश देकर सात हैल्पलाइन नंबर जारी किए। डिवीजनल कमिश्नर दीपइंदर सिंह ने कहा कि कुछ दिन हमें जरूरत मुश्किल आएगी लेकिन सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एसडीएम की निगरानी में आठ हैल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिसमें संबधित समस्या उपरोक्त अधिकारी को अवगत करवा सकता है। अगर किसी को कोई समस्या आए को हैल्पलाइन नंबरों पर बताए, फिर भी हल ना हो तो एसडीएम को बताए। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि दिए गए फोन नंबर पिक नहीं किए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा अब काम को सेट्रेलाइज कर हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अगर कोई जिम्मेदारी अधिकारी फोन नहीं पिक करेगा तो वह इसपर जरूर संज्ञान लेंगे।

वीरवार को शहर के सभी केमिस्टों को लाइसेंस

ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कौशिक ने बताया कि बुधवार को कई जगहों पर कैमिस्ट की दुकानों में भीड़ की समस्या आई थी। जिसको दूर करने के लिए विभाग ने प्रबंध कर लिए हैं। शहर में कुल 60 के करीब कैमिस्ट शाप है, जिनमें वीरवार को 52 कैमिस्ट को लाइसेंस दे दिए गए हैंं। शुक्रवार तक सभी कैमिस्ट शाप को लाइसेंस दे दिए जाएंगे। दो बड़े कैमिस्ट अंबिका मैडिकाज अौर जस्सी मैडिकाज दुकानें खुलेंगी, जहां वह खुद निगरानी करेंगे कि भीड़ इकट्ठी ना हो। इसके अलावा सभी कैमिस्ट आनलाइन आर्डर लेकर दवा की सप्लाई कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khanna News - will lose corona close the doors of homes of dear citizens but open your hearts to the needy
Khanna News - will lose corona close the doors of homes of dear citizens but open your hearts to the needy
Khanna News - will lose corona close the doors of homes of dear citizens but open your hearts to the needy
Khanna News - will lose corona close the doors of homes of dear citizens but open your hearts to the needy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3buPeLs
via
हारेगा ही कोरोना ः प्रिय शहरवासियों घरों के दरवाजे बंद कीजिए, पर जरूरतमंदों के लिए अपने दिल खोल दीजिए हारेगा ही कोरोना ः प्रिय शहरवासियों घरों के दरवाजे बंद कीजिए, पर जरूरतमंदों के लिए अपने दिल खोल दीजिए Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.