Breaking News

test

सरकारी अस्पताल में वॉलेंटरी सर्विसेज के मिलेंगे मानदेय


वॉलंटियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर को मिलेंगे 5000 रुपए

वॉलंटियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर को 5000 रुपए प्रति दिन, वॉलंटियर मेडिकल अफसर(एमबीबीएस) 3500 रुपए प्रति दिन, वॉलंटियर आयुर्वेदिक अफसर 2000 रुपए प्रति दिन, स्टाफ नर्स 1000 रुपए प्रति दिन, फार्मासिस्ट 1000 रुपए प्रति दिन, रेडियोग्राफर 1000 रुपए प्रति दिन, लेबोरेट्री टेक्निशियन 1000 रुपए प्रति दिन, एएनएम 1000 रुपए प्रति दिन, वॉर्ड अटेंडेंट 750 रुपए प्रति दिन मिलेंगे।

लुधियाना| कोरोना वायरस के खतरे का स्तर बढ़ता जा रहा है। पंजाब में शुक्रवार तक 38 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। केसों की रफ्तार को देखते हुए सूबे के सेहत महकमे ने डॉक्टर्स और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ को सूबे के सरकारी अस्पतालों में वॉलेंटरी सर्विसेस देने की अपील की है। इन वॉलेंटरी सर्विसेस के एवज में डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को रोजाना का मानदेय भी दिया जाएगा। इस सूची में स्पेशलिस्ट, एमबीबीएस डॉक्टर, आयुर्वेदिक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एएनएम और वॉर्ड अटेंडेंट को शामिल किया गया है। इच्छुक लोग doctors.shapunjab.in पर विजिट कर सकते हैं। हर कैटेगरी के मुताबिक लिंक दिए गए हैं। इसमें सबसे पहले मोबाइल नंबर देना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। इसे भरने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, उस पर जानकारी देनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMgT6q
via
सरकारी अस्पताल में वॉलेंटरी सर्विसेज के मिलेंगे मानदेय सरकारी अस्पताल में वॉलेंटरी सर्विसेज के मिलेंगे मानदेय Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.