जरूरतमंदों को राशन बांटते हुए किरणजीत सिंह गहरी व अन्य ।
बठिंडा| लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान किरणजीत सिंह गहरी ने गुरुद्वारा गुरुनानक वाड़ी के सहयोग से गुरु घर की कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह, उपप्रधान जंगीर सिंह एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से लगभग 100 मजदूर परिवारों को आटा, चावल एवं सब्जी बांटी। गहरी ने कहा कि कमेटी को गुरु घर की गोलक का पैसा इस शुभ काम के लिए लगाया गया है। गहरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान ने ऐलान किया है कि पंजाब सरकार जितना मर्जी राशन लेकर पंजाब के लोगों को बांटे, इस संबंधी पंजाब फूड मंत्री आशु शर्मा से बातचीत हो गई है, जिन्होंने जिला खुराक अफसर व डीसी को राशन बांटने को कहा है। गहरी ने आरोप लगाया कि लगता हे कि बठिंडा का प्रशासन कांग्रेस का वर्कर बनकर काम कर रहा है, किसी का फोन नहीं उठाया जा रहा और मजबूरी में लोग दफ्तरों तक पहुंच गए हैं। गहरी ने कहा कि जिस दिन से लॉकडाउन व कर्फ्यू लगा है, तब से ही वे जिला प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JqRoQb
via
गुरुद्वारा साहिब गुरुनानक बाड़ी के सहयोग से किरणजीत गहरी ने बांटा जरूरतमंदों को राशन
Reviewed by Dibyendu
on
19:34
Rating:
No comments: