Breaking News

test

कोरोनावायरस न फैले इसलिए खुद गांव सील किया, केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉल कर कहा-आपकी हर समस्या पीएम के सामने रखूंगा

नाभा (राकेश कुमार ) .कर्फ्यू लगने से ठीक पहले ही नाभा के गांव अगेता के लाेगाें ने लॉकडाउन कर गांव से किसी को अंदर और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी थी। उसके बाद से गांव को हर दूसरे दिन छिड़काव कर सेनेटाइज किया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने अगेता गांव के लाेगाें की समझदारी काे देश भर में प्रकाशित किया। ग्रामीणाें के इस प्रयास की सराहना हुई थी। शुक्रवार काे एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू गांव पहुंचे और सराहना की। एसएसपी ने गांव के बाहर गाड़ियां खड़ी करवाकर पैदल चलकर अगेता गांव पहुंचे और लोगों से हाल जाना।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ग्रामीणों से वीडियों कॉलिंग के जरिए बात की

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मोबाइल से ग्रामीणों की बात वीडियो कॉलिंग के जरिये केंद्र सरकार के जल मंत्री गजेंद्र शेखावत से कराई। जिन्होंने पब्लिक नाके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और गांव के पहले प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते कहा कि इस गांव में ना तो कोई सरकारी डिस्पेंसरी है ना ही प्राइवेट क्लीनिक। इससे गांव से बाहर जाना पड़ता है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी तक उनकी बात पहुंचाने का वादा किया। साथ ही एसएसपी सिद्धू ने गांव की एक निजी कार को मेडिकल आपात स्थिति में इस्तेमाल करने को कर्फ्यू पास जारी करने के आदेश दिए। इसके बाद डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद पहुंचे। इसी कवायद में सांसद परनीत की बात उसी तरह वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिये करवाई तो सांसद परनीत कौर ने सराहते हर संभव मदद भरोसा दिया।

सांसद परनीत कौर ने गांव को दिया मदद का भरोसा...

नाभा के अगेता गांव के ग्रामीणों ने चंदा इकट्‌ठा कर सेनेटाइजर और मास्क खरीदा और गांव को सील कर दिया था। इस खबर को भास्कर ने देश भर में प्रकाशित किया था। इसकी सब ओर से सराहना हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी तक उनकी बात पहुंचाने का वादा किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Oz9O0
via
कोरोनावायरस न फैले इसलिए खुद गांव सील किया, केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉल कर कहा-आपकी हर समस्या पीएम के सामने रखूंगा कोरोनावायरस न फैले इसलिए खुद गांव सील किया, केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉल कर कहा-आपकी हर समस्या पीएम के सामने रखूंगा Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.