चंडीगढ़.कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-30 के मनप्रीत सिंह के संपर्क में आए 24 और लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। शुक्रवार को उसके संपर्क में आए 57 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया था। अब तक कुल 81 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार को इलाकों को सील कर पॉजीटिव युवक के संपर्क में आए 24 अन्य लोगों को ट्रेस कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया। 24 होम क्वारेंटाइन लोगों में चार परिवार के सदस्य, जो पंजाब के रहने वाले हैं और एक प्राइमरी कॉन्टैक्ट भी शामिल हैं। एक साथ 81 लोगों को होम क्वारेंटाइन करने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
सैंपल जांच के लिए भेजे
युवक की मां के अलावा उसके दो दोस्तों को भी आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। मनप्रीत 11 मार्च को दुबई से अपनी मां के साथ चंडीगढ़ वापस लौटा था। वह 26 मार्च को जीएमसीएच-32 में एडमिट हुआ था। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सेक्टर-38 वेस्ट मोटर मार्केट में मैकेनिक है।
पाॅजिटिव लड़की की मां अब नेगेटिव
सेक्टर-21 की रहने वाली 23 साल की पहली काेराेना पाॅजिटिव की मां की रिपोर्टशनिवार काे नेगेटिव आई। उनकी हालत ठीक है। अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ के ही दो अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अन्य 6 मरीजों को आइसोलेशन में रखकर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
इनकी रिपोर्ट निगेटिव
शनिवार को 24 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया, लेकिन कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई। पहली कोरोना वायरस पीड़ित के संपर्क में आई 38 साल की महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई। चंडीगढ़ के एक परिवार के तीन सदस्य, जिनमें 55 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय महिला और 18 साल के युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऑस्ट्रेलिया से आई 6 महीने की बच्ची को पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था, उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzwBps
via
No comments: