Breaking News

test

गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज


बठिंडा|गुरु काशी यूनिवर्सिटी के अधीन पड़ते कॉलेजों की ओर से ली गई ऑनलाइन परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए। वाट्सएप के जरिए जानकारी देते वर्सिटी के डीन एकेडमिक डॉ. हरजिंदर सिंह रोज ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाओं का प्रबंध किया गया । डॉ. रोज ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाओं में वर्सिटी के 90 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसके नतीजे तैयार हो चुके हैं। इन परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि वर्सिटी फैकल्टी मेंबरों को विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्विघ्न जारी रखने के लिए ऑनलाइन नोटिस भेजने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन क्लासों की विद्यार्थियों ने भरपूर प्रशंसा की। रजिस्ट्रार डॉ. गुरजंट सिंह सिद्धू ने बताया कि कंप्यूटर के आधुनिक युग में ऑनलाइन क्लासें विद्यार्थियों के जीवन में काफी सहायी होंगी, हो सकता है कि शुरू में कुछ विद्यार्थियों को इसमें मुश्किल हो लेकिन वर्तमान समय में यह ऑनलाइन क्लासें बेहद जरूरी तथा समय की जरूरत है। उन्होंने घर में सुरक्षित रहने के लिए अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ypPi0H
via
गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.