मोहाली/कुराली.कुराली में गुरुवार को शीतला माता के मेले का आयोजन था। कर्फ्यू होने के चलते बाहर से लोग तो नहीं आए, लेकिन मंदिर के आसपास रहने वाले लोग माथा टेकने के लिए पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने कई महिलाओं के डंडे मारे, वहीं कई व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पूरे पंजाब में ऐसी वीडियो आने के बाद डीजीपी ने ऐसा व्यवहार करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की। इसी कड़ी में कुराली के एसएचओ कुलवंत सिंह को भी लाइन हाजिर कर जसकरण सिंह को नया एसएचओ लगाया गया है। कुलवंत सिंह ने कई लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wJkSG3
via
No comments: