चंडीगढ़ प्रशासन ने भीड़ कम करने के लिए अहम फैसले लिए हैं। सेक्टर-26 की सब्जी मंडी के लिए कई सख्त प्रावधान किए गए हैं। अब गुरुवारसे मंडी में सब्जी और फलों की होलसेल की आधी दुकानें ही खुलेंगी। जो दुकानें गुरुवार को बंद रहेंगी, वे शुक्रवार को खुलेंगी।
एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी यूटी चंडीगढ़ नाजुक कुमार की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा गया है कि एक दिन में 130 दुकानें खुलेंगी, जबकि 130 बंद रहेंगी। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कहा गया है कि वे दिन के हिसाब से लिस्टें तय करें और व्यापारियों को जानकारी दें। फल-सब्जियां रोज मंडी में आएं, यह सुनिश्चित करने का काम मार्केट कमेटी का होगा। सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ ने भी इन निर्देशों को मंजूरी दे दी है। कानूनों का उल्लघंन करने वालों पर आईपीसी, सीआरपीसी,ऐपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-26 में करियाना शाॅप्स पर ऑड-ईवन काॅन्सेप्ट लागू होगा। दुकान नंबर के हिसाब से दुकानें खुलेंगी। मतलब साफ है एक दिन में आधी दुकानें ही खुलेंगी। ऐसा मार्केट में भीड़ कम करने के लिए किया गया है। हर रोज सब्जी मंडी को पूरी तरह से तीन घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इन तीन घंटों में एमसी पूरी मंडी एरिया को सेनेटाइज करेगा। ये सेनेटाइजेशन का काम हर रोज करने के निर्देश हैं।
शहर का कोई भी शख्स मंडी नहीं जा पाएगा
चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-26 मंडी में किसी भी शख्स की वीरवार से एंट्री बैन कर दी है। प्रशासन की ओर से जिन्हें मंजूरी दी गई है, उन्हें ही मंडी में एंट्री दी जाएगी। प्राइवेट व्हीकल्स भी यहां नहीं ला पाएंगे।
ये बड़े फैसले जो कल से होंगे सब्जी मंडी को लेकर लागू
1. सीटीयू की 60 बसें जो सब्जियों को लेकर अलग-अलग सेक्टरों में जाती हैं, उन्हें 20-20 के तीन बैच में मैनेज किया जाएगा। प्रत्येक बैच के लिए 2 घंटे का टाइम रहेगा।
2. सीटीयू की बसें जो पेरीफेरी एरिया के लिए चलती हैं, उनमें सब्जियां रखने का काम सीसीईटी सेक्टर-26 के ग्राउंड पर दो शिफ्टों में होगा। वेंडर और ट्रक वाले यहीं पर आलू, टमाटर और प्याज की सप्लाई भेंजेगे।
3. मंडी में सिर्फ एक एंट्री और एक एग्जिट रहेगा। सिर्फ लिमिटेड व्हीकल्स ही यहां पर आ सकते हैं।
4. डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर को और पुलिस कर्मी यहां पर लगाए जाने के लिए कहा गया है।
5. चार रिस्पाॅन्स टीमें यहां पर लगेंगी, जो सोशल डिस्टेंसिंग पर काम करेंगी।
6. रेहड़ी-फहड़ी वालों की संख्या कम की जाएगी। यह मार्केट कमेटी तय करेगी।
7. किसी भी व्यक्ति को मंडी में आने की मंजूरी नहीं दी गई है।
8. मंडी के एरिया में किसी कार को एंट्री की मंजूरी नहीं दी गई है। कार मध्यमार्ग की तरफ या सेक्टर-7 की मार्केट मध्य मार्ग में ही पार्क करनी होगी।
9. किसी को भी मंडी में बिना मास्क के एंट्री की मंजूरी नहीं होगी।
10. चीफ इंजीनियर यहां पर पोर्टेबल हैंडवाॅश उपलब्ध करवाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jww381
via
No comments: