लुधियाना | जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा सात साल से कम की सजा वाले छह हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ने के एलान के बाद शनिवार को कई जिलों में कैदियों को रिहा किया गया। लुधियाना में 156 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। इनमें सेंट्रल जेल से 127, ब्रोस्टल जेल से 17, महिला जेल से 11 व आब्जर्वेशन होम से एक कैदी शामिल हैं। बरनाला की जिला जेल से 39 हवालाती को जमानत और 3 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया। बरनाला जेल सुपरिंटेंडेंट बलबीर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पावर कमेटी के निर्देशों पर 39 अंडर ट्रायल हवालाती को जमानत और तीन कैदियों को 42 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है।
उधर, पटियाला में भी 34 कैदियों को जमानत पर जबकि 60 कैदियों की पैरोल बढ़ाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMOnlb
via
कैदियों की जमानत पर रिहाई शुरू, कई की पैरोल भी बढ़ाई
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: