Breaking News

test

इधर, आवारा कुत्तों की नसबंदी बंद, हर आने-जाने वालों को काट रहे


लुधियाना| आवारा कुत्तों की नसबंदी फिलहाल ठप है। ऐसे में अब सड़कों से आवारा कुत्तों को न उठाने से समस्या बढ़ रही है कि गलियों-माेहल्ले और सड़कों पर अब लोगों का आना-जाना कम होने के चलते सड़कों, गलियों-मोहल्लों में आवारा कुत्तों के झुंड दिख रहे हैं। कुत्ते अब समस्या ये पैदा करने लगे हैं कि जो लोग कर्फ्यू में ड्यूटी पर जाते और लौटते हैं। उनकी गाड़ियों के पीछे दौड़ते हुए काटने की कोशिश करने लगे हैं। इसलिए इस कर्फ्यू के दौरान एमरजेंसी ड्यूटी वाले सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि जहां आवारा कुत्तों का झुंड हो, वहां से रास्ता बदल कर चलतें, इनके कारण टू-व्हीलर चालक या पैदल चलने वालों का नुकसान हो सकता है। उधर, वेटरनरी डॉ. वाईपी सिंह ने स्पष्ट किया कि स्ट्रेलाइजेशन सेंटरों पर इन कुत्तों के लिए खाने-पीने के सामान की समस्या है और दवाइयां न होने के चलते अभी सेंटर बंद कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UHXZLl
via
इधर, आवारा कुत्तों की नसबंदी बंद, हर आने-जाने वालों को काट रहे इधर, आवारा कुत्तों की नसबंदी बंद, हर आने-जाने वालों को काट रहे Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.