लॉकडाउन में लोग अपनी व दूसरों के सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों में बंद हैं। जनता का ध्यान अच्छी तरफ लगाने और उनके समय का सदुपयोग करने के लिए आरटीआई ऑनलाइन सर्विसेज की तरफ से एक अच्छी पहल की गई। इस संस्थान ने ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं जिससे लोग घर बैठे बैठे ही अच्छी पढाई कर सकेंगे। संस्थान की ओर से ऑनलाइन ट्रेनिंग भी शुरू की जा रही है, जिसमें इसमें आरटीआई, ह्यूमन राइट्स, कंज्यूमर लॉ, लेबर लॉ, लीगल ड्राफ्टिंग, फेसबुक लॉ आदि कोर्स शामिल हैं। यह कोर्सेज 1 से 3 महीने की अवधि के हैं। आरटीआई ऑनलाइन सर्विसेज डॉट कॉम वेबसाइट डिजाइन करके वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके एडवोकेट वरुण बांसल घर बैठे बैठे हर कानूनी मामला तथा सलाह देते हैं। वहीं मिसेज नाॅर्थ इंडिया 2018 का खिताब जीतने वाले नामवर मॉडल जसप्रीत कौर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। चेयरमैन डॉ. दविंदर पाल बांसल ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक वर्ग को ऑनलाइन कोर्सेज में भाग लेने का आह्वान किया।
कोर्सेज की जानकारी देती वेबसाइट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UJPtvg
via
आरटीआई की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू
Reviewed by Dibyendu
on
19:34
Rating:
No comments: