जालंधर | मार्च-अप्रैल के महीने में स्कूलों में दाखिले का समय होता है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अभी स्कूल बंद है और दाखिले भी नहीं हो पा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकारी हाई स्कूल बस्ती बावा खेल में ऑनलाइन दाखिले शुरू किए गए हैं। ऐसा पहली बार है कि सरकारी स्कूल में ऑनलाइन दाखिले लेने का इनिशिएटिव लिया गया हो। स्कूल की कंप्यूटर टीचर रेणुका ने वेबसाइट तैयार की है और इसी पर दाखिले के लिए फार्म है। कोई भी अभिभावक लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर सकता है। चूंकि लॉकडाउन के कारण घर से बाहर निकलना बंद है और सभी स्कूल भी बंद हैं, इसलिए मैंने ऑनलाइन ही लिंक डेवलप किया। इसे हम व्हाट्सएप के जरिये शेयर कर रहे हैं ताकि ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wKp2xr
via
पहली बार सरकारी स्कूल में भी हो रहा ऑनलाइन एडमिशन
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: