Breaking News

test

जालंधर में अब तक 5 पाॅजिटिव केस जरूरी चीजों की सप्लाई बड़ा चैलेंज


होशियारपुर जिले के 6 गांव कोरोना के चलते सील हैं। यहां का मोरांवाली गांव सबसे प्रभावित है। इस गांव के 3 महिलाएं कोराेना संदिग्ध पाई गई हैं। लेकिन अस्पताल ले जाने की जगह सेहत विभाग ने घर में ही नजरबंद किया। इससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया है। यहां तक कि कोरोना से पीड़त तीन औरतों में से दो तो गांव में लोगों से भी मिलजुल रही हैं। दरअसल, मोरावाली से सबंधित एक बुजुर्ग नवांशहर के गांव पठलावा के रागी के संपर्क में था जिसकी कोरोना मौत हो चुकी है। अभी मोरावाली के बुजुर्ग का इलाज अमृतसर में चल रहा है। उसके बाद गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दो मेडिकल टीमों ने शनिवार को गांव भून्नों और हल्लूवाल से दो पॉजीटिव मरीजों के 14 नजदीकी रिश्तेदारों को जांच के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाकर इकांतवास में रख दिया।

कोरोना के चार संदिग्ध, तीन की रिपोर्ट निगेटिव, एक रिपोर्ट पेंडिंग

भास्कर न्यूज | कपूरथला

कपूरथला में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया। सेहत विभाग को 4 संदग्धि मरीज मिले थे जिनमें तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में फ्लू के केस ज्यादा आ रहे हैं। ओपीडी में ज्यादातर खांसी, जुकाम, गला खराब और बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। कपूरथला में 4200 एनआरआई अलग-अलग देशों से लौटे हैं। जिनमें 500 की स्क्रीनिंग सेहत विभाग कर चुका है। बाकी एनआरआई चेकअप कराने ही नहीं पहुंचे। पुलिस अब इन एनआरआई को ट्रेस करेगी। वह कहां है, किस हाल में, उनको खांसी, जुकाम की समस्या तो नहीं, तुरंत सेहत विभाग की टीम को बुलाकर उनको आइसोलेट किया जाएगा। होला महल्ला में माथा टेककर लौटे 18 श्रद्धालु ही अब तक खांसी, जुकाम का चेकअप करवाने पहुंचे हैं। वहीं, कर्फ्यू के कारण लोग घरों में हैं। हालांकि कर्फ्यू तोड़ने पर पुलिस ने 58 केस दर्ज किए हैं और 115 लोग पकड़े हैं।

कपूरथला }4200 एनआरआई में से 3700 लापता


कोरोना संदिग्ध तीन औरतों को प्रशासन ने किया घर में आइसोलेट

ग्रॉसरी विक्रेताअों की लिस्ट जारी...जिले की अाबादी 22 लाख है। यहां एक गांव पूरी तरह सील है। प्रशासन ने घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 113 पेज की ग्रासरी विक्रेताअों की लिस्ट जारी की है, जहां होम डिलीवरी के लिए लोग प्रबंध कर सकते हैं।

इन गांवों को किया गया है सील...नवांशहर के गांव पठलावा, लधाना उच्चा, लधान झिक्का, माहिल गहिलां, भद्दी मटवाली, बाहला, गोबिंदपुर, हिओं, गुज्जरपुर खुर्द, सुज्जों, नौरा, भौरा, पल्ली झिक्की, पल्ली उच्ची, सूरापुर दो दिन से सील हैं।

नवांशहर : गांवों में भी स्क्रीनिंग के बाद ही किसी से मिलने की इजाजत...


ढ़ाई लाख कामगार घरों में बंद हैं

दोआबा में होगा डोर-टू-डोर सर्वे


दोआबा

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट

}नवांशहर के पठलावा गांव के ही 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले}होशियारपुर में 3 और जालंधर में 1 पॉजिटिव केस भी चेन का हिस्सा

भास्कर न्यूज | जालंधर/नवांशहर/होशियारपुर

कोराेना वायरस की वजह से दोआबा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। नवांशहर, जालंधर औऱ होशियारपुर के 22 गांव सील कर दिए गए हैं। इन तीनों जिलों से 29 लोग पॉजिटिव मिले हैं। कोराेना से पहली मौत नवांशहर के पठलावा गांव में हुई थी। 70 साल के रागी 7 मार्च को जर्मनी से इटली होते हुए दिल्ली आए और फिर गांव पहुंचे और 18 मार्च को उनकी मौत हुई तो पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। यहां आने के बाद वे आनंदपुर साहिब में होला महल्ला में शामिल हुए। इसके बाद वह जिस-जिस से मिले उनमें से अब तक 25 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि पूरे सूबे में अब तक पॉजिटिव लोगों की सख्या 39 है। यानी कि 65 प्रतिशत पॉजिटिव केस रागी की वजह से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद ये चेन ऐसी चली कि आज तक टूट नहीं पाई है। रागी से उनके दो साथियों के अलावा तीन बेटों, एक बेटी, बहुओं, पोते, पोतियों, नाती, जालंधर में रहने वाले सांढू-साली व उनका बेटा, होशियारपुर के एक अन्य कीर्तन करने वाले दोस्त व गांव पठलावा के सरपंच को कोरोना हुआ। अब होशियारपुर के कीर्तन करने वाले दोस्त से आगे उसके बेटे को तथा सरपंच से उसकी मां को भी कोरोना हो गया है। ये चेन लगातार जारी है, जिसे तोड़ने को अब करीब 15 गांव सील हैं। जबकि दोआबा क्षेत्र में आने वाले होशियारपुर अौर जालंधर जिले में भी इन्हीं रागी की वजह से लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि सुखद पहलू ये है कि शनिवार को सूबे में एक भी केस पॉजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि शुक्रवार को कोरोनावायरस के पांच नए पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें होशियारपुर के गांव मोरांवाली से तीन, जालंधर के गांव विरकां में एक केस और मोहाली से 1 केस सामने आया था। होशियारपुर के तीनों व जालंधर का एक मामला भी नवांशहर के संक्रमित रागी की चेन से जुड़ा था।

जालंधर | जालंधर जिले में अब तक 5 केस पाॅजिटिव अाए हैं। अाज कोई नया केस नहीं अाया है। सिविल अस्पताल में अाईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कर्फ्यू होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवैध तौर पर घरों से बाहर अा जाते हैं। जिन्हें वापस भेजना पुलिस के लिए बड़ी मेहनत का काम है। जबकि प्रशासन के लिए बड़ी दिक्कत लोगों के घरों तक राशन, सब्जी, दूध पहुंचाना है। एकाएक डिमांड बढ़ गई व विक्रेताअों का नेटवर्क कम है, इस कारण बीते 4 दिन से डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर जीएस भुल्लर व एसएसपी नवजोत माहल लामलशकर के साथ जरूरी चीजों की सप्लाई ठीक करने में लगे हैं। इस बीत चीजों की कालाबाजारी अाम अादमी के लिए दिक्कत बनी है। करीब अढ़ाई लाख कामगार एक तो घरों में बंद हैं अौर दूसरे, अार्थिक तंगी के बीच महंगी बिक रही सब्जी, राशन अादी परेशानी पैदा कर रहे हैं।


लाॅक डाउन, कर्फ्यू, लेकिन इस सबसे ऊपर पंजाब के जिला नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के 15 गांव कोरोना के कहर के चलते बाकी दुनिया से कट गए हैं। सड़कें सुनसान हैं तथा हर तरफ सेहत विभाग के कर्मचारी मास्क व गाउन पहने हुए नजर आते हैं। पुलिस व पीसीआर लगातार गश्त कर रही है तथा वही बाहर निकल रहा है, जिसे हेल्थ टीम जांच के लिए बुला रही है। कोरोना के डर से अब लोगों ने खुद ही अपने आप के घरों में कैद कर लिया है। बाहर की दुनिया जानने के लिए फोन, इंटरनेट व टीवी ही लोगों का सहारा है। गांवों के बाहर पुलिस बल तैनात है तथा सिर्फ सेहत व पुलिस विभाग के कर्मचारी ही अंदर जा सकते हैं, इसके अलावा हर किसी को गांव की हद से ही वापस लौटा दिया जाता है।


जालंधर में डीसी आॅफिस के बाहर कर्फ्यू का पास बनवाने के लिए लगी लाइन।

एक गांव को जाती सड़क को सील कर खड़े पुलिस मुलाजिम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - huge challenge to supply 5 positive case essentials in jalandhar so far
Amritsar News - huge challenge to supply 5 positive case essentials in jalandhar so far
Amritsar News - huge challenge to supply 5 positive case essentials in jalandhar so far
Amritsar News - huge challenge to supply 5 positive case essentials in jalandhar so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33SYar9
via
जालंधर में अब तक 5 पाॅजिटिव केस जरूरी चीजों की सप्लाई बड़ा चैलेंज जालंधर में अब तक 5 पाॅजिटिव केस जरूरी चीजों की सप्लाई बड़ा चैलेंज Reviewed by Dibyendu on 19:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.