Breaking News

test

वॉलंटियर्स गलियों में जाकर करेंगे जागरूक


अपने इलाकों में ही ड्यूटी करेंगे वॉलंटियर्स

ट्रैफिक पुलिस वॉलंटियर्स को रोज नया आईडी कम ड्यूटी कार्ड जारी करेगी। इसमें बाकायदा कार्ड जारी होने और एक्सपायर होने तक की तारीख भी लिखी होगी। यह कार्ड सुबह 9 से दूसरी सुबह 9 बजे तक वैलिड रहेगा। वहीं, वॉलंटियर्स अपने इलाकों में ड्यूटी करेंगे। लोगों को करोना वायरस के बारे में जागरूक, डोर-टु-डोर सप्लाई, राशन, सिलेंडर व गली में भीड़ इकट्ठी न होने देने और कालाबाजारी को रोकने में सहायता की जाएगी। वह इसकी लिस्ट तैयार करके अफसरों को दंेगे। इसके बाद गलत करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा।

लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने, घरों के बाहर लोगों को निकलने से रोकने और उनकी रोजमर्रा की चीजें समय पर पहुंचाने और ज्यादा पैसे वसूल करने वालों पर रोक के लिए वॉलंटियर्स लगाए गए हंै। वह सुबह 9 बजे से लेकर अगली सुबह तक जीतने मर्जी समय काम कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित ट्रैफिक एएसआई चेकिंग करेंगे।
-गुरदेव सिंह, एसीपी ट्रैफिक।

लुधियाना| पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूक और कालाबाजारी रोकने के लिए मुहिम चलाई है। इसके लिए नए वॉलंटियर्स भर्ती किए गए हैं। इन्हें कर्फ्यू इन्फोर्समेंट अफसर तैनात किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वॉलंटियर्स को आईडी कम ड्यूटी कार्ड देगी। अभी तक ट्रैफिक पुलिस के पास 400 वॉलंटियर्स के आवेदन आए। इसमें से 250 को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। अभी इसकी भर्ती जारी रहेगी। वीरवार को वॉलंटियर्स ने 3 बजे से ड्यूटी शुरू की, लेकिन रोजाना सुबह 9 बजे से ड्यूटी शुरू होगी। इसके लिए ट्रैफिक से 30 एएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, इन वॉलंटियर्स को आईडी कार्ड जारी करेंगे। सीपी राकेश अग्रवाल के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस ने मुहिम चलाई है। एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह को नोडल अफसर तैनात किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - volunteers will go into the streets and become aware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y9Wj5v
via
वॉलंटियर्स गलियों में जाकर करेंगे जागरूक वॉलंटियर्स गलियों में जाकर करेंगे जागरूक Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.