Breaking News

test

एनिमल वेल्फेयर वर्कर्स को नहीं मिले पास लावारिस कुत्तों को नहीं खिला पा रहे खाना


गलियों और सड़कों में घूम रहे लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले डॉग फीडर्स को कर्फ्यू पास न मिल पाने से नई समस्या खड़ी हो गई है। डॉग फीडर्स के घर में मौजूद खाना जहां खराब हो रहा है। वहीं, कुत्ते भी खाना न मिलने के कारण खूंखार हो रहे हैं। हाल ही में सांसद मेनका गांधी ने भी आवारा पशुओं को खाना देने वाले एनिमल वेल्फेयर वर्कर्स को खाना खिलाने की अनुमति देने के लिए लेटर जारी है। बावजूद इसके वर्कर्स को न ही पास मिल पा रहे हैं और न ही वो जानवरों तक खाना पहुंचाने में सक्षम हो पा रहे हैं। इस वजह से रोजाना काफी खाना बर्बाद भी हो रहा है। वेटरनेरियन डॉ. कीर्ति दुआ ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई फैक्ट्रियां बंद हैं। एेसे में आवारा जानवरों को खाना नहीं मिल रहा है। वहीं, किराना दुकानें भी बंद हैं तो सामान भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। वॉलंटियर्स मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पास भी नहीं मिल पा रहे। इन समस्याओं का हल प्रशासन को जल्द निकालना होगा। वेटरनेरियन डॉ. जसप्रीत सिंह मौज ने बताया कि हम अपने घरों के बाहर आवारा जानवरों को खाना-पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। लोग भी इस तरह की पहल कर सकते हैं। इससे आवारा जानवर भूखे नहीं मरेंगे।

मैं खुद ऋषि नगर में रहती हूं, लेकिन कर्फ्यू में सराभा नगर, जवद्दी, हैबोवाल, रिशी नगर समेत तमाम इलाकों में कुत्तों को खाना देते हैं। हम पहले के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खाना दे रहे हैं। फिलहाल 1-2 दिन के लिए तो मेरे पास खाना स्टॉक में है, लेकिन वो खत्म होने के बाद हमें समस्या का सामना करना पड़ेगा। लोगों को चाहिए कि वो अपने घर के बाहर ही खाना रख दें, ताकि पशु खा सकें। अगर आवारा जानवर भूखे मरने लगे तो एक नई समस्या खड़ी हो जाएगी। प्रशासन को भी ये समझना होगा। कर्फ्यू के दूसरे ही दिन पुलिस ने मुझे भी डंडे मारे। अब भी सिर्फ एक ही पास हमें मिला है।
-रुह चौधरी, एनिमल वेल्फेयर वर्कर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana News - animal welfare workers could not find food that could not feed the abandoned dogs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UFE1Rq
via
एनिमल वेल्फेयर वर्कर्स को नहीं मिले पास लावारिस कुत्तों को नहीं खिला पा रहे खाना एनिमल वेल्फेयर वर्कर्स को नहीं मिले पास लावारिस कुत्तों को नहीं खिला पा रहे खाना Reviewed by Dibyendu on 19:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.