जगराओं| कोरोना वायरस के चलते 19 मार्च 2020 से सभी स्कूलों और संस्थाओं को बंद रखा गया है। स्कूल प्रिंसिपल वृजमोहन बब्बर ने बच्चों को बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने का फैसला किया। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा आज का युग कंप्यूटराइज होने से बच्चों को शिक्षा देना मुश्किल नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी खराब नहीं होगी। दूसरा इसी बहाने बच्चों का टाईम पास हो जाएगा। उन्होंने अपने स्कूल के सभी अध्यापकों से निवेदन किया है कि वे छात्रों को इंटरनेट के माध्यम से कक्षा अनुसार व विषय अनुसार हेमवर्क दें। वीरवार को प्रत्येक कक्षा के अध्यपक प्रिंसिपल की और से दिये गए निर्देशों की पालना करते हुए छात्रों को सभी विषयों पर जानकारी दे रहा है। स्कूल प्रिसीपल बब्बर के द्वारा उठाए गए इस कदम से बच्चो के परिजन भी खुश हंै। बच्चो के परिजनों ने प्रिंसिपल द्वारा उठाए गए कदम की प्रशंसा भी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yf8U7P
via
डीएवी स्कूल ने किया छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने का फैसला
Reviewed by Dibyendu
on
19:37
Rating:
No comments: