Breaking News

test

एडवांस कैंसर अस्पताल में 4 वेंटीलेटर व 60 आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार


जिले में अब तक कोरोना वायरस का काेई पॉजिटिव कोई केस सामने नहीं आया है। सेहत विभाग ने सतर्कता बरतने के साथ पीड़ितों के इलाज की तैयारी पुख्ता कर ली है। अस्पताल में संदिग्धों की जांच की जा रही तो विदेश से आने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सेहत विभाग की टीम द्वारा अब तक 10 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर सैंपल जांच के लिए पटियाला भेजा गया था। सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिला प्रशासन व सेहत विभाग कोरोना वायरस से निपटने के लिए मानसा रोड के नजदीक ग्रोथ सेंटर के पास स्थित एडवांस कैंसर डायग्नोस्टिक ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर में 4 वेंटीलेटर और आइसोलेशन वार्ड सहित 60 बेड तैयार किए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। सबडिवीजन एरिया रामपुरा फूल, तलवंडी साबो में विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में 8 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। सेहत विभाग ने एडवांस कैंसर अस्पताल में तैयार करवाए गए आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी देने के लिए डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को अलर्ट कर दिया है। जिसमें तीन शिफ्ट में 9 डाक्टर और 4 एनेस्थीसिया व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग डरें नहीं सतर्कता के साथ सफाई पर ध्यान दें और कुछ दिन घर में रहने की आदत डालें।

घर जाने की जद्दोजहद में जिंदगी दांव पर

आईएमए ने 8 वेंटीलेटर व डाक्टर करवाएं उपलब्ध

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बठिंडा इकाई ने कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुई स्थिति में सहायता के लिए सेहत विभाग का सहयोग करने की इच्छा जताई है।
इसके लिए आईएमए ने जिले में आठ अस्पतालों में रखे वेंटीलेटर और उन्हें संचालित करने के लिए चार सहयोगी टीम देने का फैसला भी लिया है। इस बाबत आईएमए के प्रधान डाॅ. विकास छाबड़ा ने एक पत्र सिविल सर्जन डाॅ. अमरीक सिंह संधू व डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन को सौंपा है। यह प्रस्ताव पिछले दिनों जिला प्रशासन के साथ आयोजित की गई बैठक में किया गया था व अब आईएमए ने बाकायदा अस्पतालों की लिस्ट प्रशासन को सौंप दी है। डाॅ. विकास छाबड़ा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े संकट में उनका संगठन हरसंभव सहयोग प्रशासन व सरकार को देना चाहता है। इसके लिए उन्होंने फैसला लिया है कि बठिंडा के छाबड़ा अस्पताल, प्रेगमा अस्पताल, इंद्राणी अस्पताल, चंडीगढ़ अस्पताल, अरुण मेमोरियल अस्पताल, डीडी बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल, डाॅ. नारंग अस्पताल और डाॅ. ग्रोवर अस्पताल के एक-एक वेंटीलेटर कोरोना से पीड़ित मरीजों की देखरेख के लिए उपलब्ध करवाएंगे। डाॅ. प्रशांत सेवता, डाॅ. श्याम लाल ठुकराल, डाॅ. अतीन गुप्ता व डाॅ. अमीत तनेजा वेंटीलेटर व आईसीयू केयर के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग को वह जरूरत पड़ने पर अपने अन्य सहयोगी डाक्टरों व स्टाफ की सेवा देने के लिए भी तैयार हैं।

सिविल सर्जन डाॅ. अमरीक सिंह संधू ने बताया कि कोरोना वायरस मरीजों के लिए सिविल अस्पताल के अलावा कैंसर अस्पताल में भी दाखिल कर इलाज करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए डाक्टरों की ड्यूटी रोस्टर तैयार कर दिया गया है। जिन्हें हर समय तैयार रहने के लिए कहा गया हैं, इसमें टेक्नीशियन व एंबुलेंस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

सभी तैयारियां पूरी : सीएस

सिविल सर्जन डाॅ. अमरीक सिंह संधू ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। विदेशों से यात्रा कर आने वाले तथा अन्य यात्रियों की पहचान कर फ्लू कार्नर में जांच कराई जा रही है। अभी तक 10 मरीजों की जांच कराई जा चुकी है और सभी का कोरोना संक्रमण नेगेटिव पाया गया है, पेंडिंग कोई नहीं है।

}9 जनरल और 4 एनेस्थीसिया डाॅक्टर इलाज के लिए तैयार

}आईएमए ने हर तरह की सेवा उपलब्ध करवाने का दिया भरोसा

रोड पर घूम रहे लोगों को पुलिस ने वापस घर भेजा।

बठिंडा में बंद के दौरान राजस्थान के लिए ट्रक मंे रवाना होते युवा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - 4 ventilators and 60 isolation wards prepared in advance cancer hospital
Bathinda News - 4 ventilators and 60 isolation wards prepared in advance cancer hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w3cwZO
via
एडवांस कैंसर अस्पताल में 4 वेंटीलेटर व 60 आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार एडवांस कैंसर अस्पताल में 4 वेंटीलेटर व 60 आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार Reviewed by Dibyendu on 19:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.