Breaking News

test

होशियारपुर में 15 तो गुरदासपुर जिले में पैदा हुए 9 बच्चे, अब हर नए साल मनाएंगे जन्मदिन

होशियारपुर/गुरदासपुर. बचपन में टेलीविजन पर एक कहानी देखी थी, जिसमें एक बच्चा पड़ोसी के बच्चे को जन्मदिन मनाते देख घर आकर अपने जन्मदिन के बारे में पूछता है। उसके घरवाले उसे घर के आंगन में लगे एक पौधे को दिखाकर बोले, 'जिस दिन यह पौधा तुम्हारे जितना बड़ा हो जाएगा, उस दिन तुम्हारा जन्मदिन हम सब मिलकर मनाएंगे।' संयोग से एक दिन पौधे को गाय खा गई और उसकी नजर पड़ गई। अब बच्चे का मायूस होना लाजमी था, मगर बुधवार 1 जनवरी 2020 को जन्मे बच्चों के साथ ऐसा नहीं होगा। आज साल के पहले दिन होशियारपुर जिले में 15 तो गुरदासपुर जिले में 9 बच्चों ने आंखें खोलकर अपने परिवार के लिए यह दिन खास बना दिया। गाय पौधा खाए न खाए, पर नए साल के बहाने ही सही इन्हें अपना जन्मदिन हमेशा याद रहेगा।

होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रात 12 बजे से लेकर शाम तक 8 डिलीवरी हुई। साढ़े 10 बजे तक पांच में से 2 लड़कियां और 3 लड़के पैदा हुए। इसके बाद एक लड़की और दो लड़के और भी पैदा हुए। वहीं विभिन्न निजी अस्पतालों में 4 लड़कियां और 3 लड़के पैदा हुए हैं। इनमें से सबसे पहले रात 2.10 बजे होशियारपुर के मोहल्ला लाजवंती नगर की निवासी रजनी पत्नी योगेश कुमार ने जब बेटे को जन्म दिया तो पता चलते ही उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बड़ी बेटी के बाद अब दूसरे बच्चे के रूप में उसकी तमन्ना थी कि बेटा ही हो। इसके 18 मिनट बाद गोकल नगर मोहल्ले की शायना ने दो बेटियों और एक बेटे के बाद चौथी डिलीवरी में एक और बच्ची को जन्म दिया। पता चला थोड़ी उदास हुई, लेकिन बाद में खुश हो गई। हो भी क्याें न घर में लक्ष्मी के रूप में आई नन्ही बच्ची के जन्म के 7 घंटे 32 मिनट बाद सुबह 10 बजे उसके पति हरदेव साहनी को काम का बड़ा ऑर्डर मिल गया।

गुरदासपुर में 2020 के शुरू होने पर सिविल अस्पताल में कुल 3 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से 1 बेटी व 2 बेटे हैं। अस्पताल में भर्ती धारीवाल की वंदना ने बताया कि उसके पति राजन विदेश में नौकरी करते हैं और इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। उनके घर पैदा हुई बेटी उसका पहला बच्चा है। परिवार को बहुत खुशी है कि भगवान ने हमें बेटी दी। नीलम पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव घराला ने बताया कि उनके घर पहले भी एक बेटी है। अब दूसरी बार बेटे की चाह थी, लेकिन फिर से बेटी हुई है। फिर भी उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है। अपनी दोनों बेटियों का रख रखाव व पालन-पोषण सही तरीके से करेंगे। इसी तरह पिंकी पत्नी वरिन्दर सिंह निवासी जागो चक्क टांडा व हरपिंदर पत्नी इंद्रजीत निवासी जीवनवाल ने कहा कि उनके घर पहले बच्चा बेटी हुई है।

उधर जिले के बटाला में भी साल के पहले दिन 6 बच्चे पैदा हुए। अस्पताल में आई महवल पत्नी इंद्रास मसीह निवासी गांव काली भावनी को लड़की, नेहा पत्नी सैमुअल मसीह निवासी गांव तेलियांवाल को लड़की, संदीप कौर पत्नी रविंदर सिंह निवासी गांव बदोवाल को लड़का, रेणु पत्नी रमेश कुमार निवासी फैजपुरा को लड़का, मंजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी गांव वैरो नंगल को लड़का, मोनिका पत्नी शम्मी कुमार निवासी गांव वैरोनंगल को लड़की पैदा हुई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
newly born babies made New Year Welcome Date double memorable for the family

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZEqvj5
via
होशियारपुर में 15 तो गुरदासपुर जिले में पैदा हुए 9 बच्चे, अब हर नए साल मनाएंगे जन्मदिन होशियारपुर में 15 तो गुरदासपुर जिले में पैदा हुए 9 बच्चे, अब हर नए साल मनाएंगे जन्मदिन Reviewed by Dibyendu on 07:35 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.