ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर सेक्टर-32 में आवेदकों को समय पर लाइसेंस नहीं मिल पा रहे। इस कारण उन्हें सेंटर के कई चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके मद्देनजर एसडीएम बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने ट्रैक का दौरा कर आवेदकों की समस्याएं सुनी और ईमेल आईडी जारी की। अब helpdeskldheast@gmail.com पर लर्निंग-ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी मदद और कंप्लेंट भेज सकते हैं।
2-3 दिनों में शिकायत हल की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कोविड-19 के कारण निश्चित आवेदकों को ट्रैक पर आने की इजाजत है। काम शुरुआत में प्रभावित हुआ, मगर अब पेंडेंसी निपटा दी गई है। फाइलें अप्रूवल के लिए पेंडिंग थी, उसे भी निपटा दिया गया है। किसी भी आवेदक को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G32T2l
via
helpdeskldheast@gmail.com पर करें आरसी लाइसेंस संबंधी शिकायत
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: