Breaking News

test

धान की कटाई एसएमएस युक्त कम्बाइन हार्वेस्टरों से ही की जाए

डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि धान की कटाई थोड़े दिनों में शुरू होने वाली है जो कि केवल सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम(एसएमएस) युक्त कम्बाइन हार्वेस्टरों के द्वारा ही करवाए जाने का फैसला निश्चित हुआ है। उन्होंने अपील की है कि फैसले को ध्यान में रखते धान की कटाई एसएमएस युक्त कम्बाइन हार्वेस्टरों के द्वारा ही करनी यकीनी बनाई जाए।

उन्होंने बताया कि कम्बाइन हार्वेस्टरों और सुपर एसएमएस लगाने के लिए सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाती है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते मुख्य कृषि अधिकारी सुरिन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा एयर (प्रीवेंशन और कंट्रोल ऑफ पाल्यूशन) एक्ट 1981 अधीन 7 फरवरी 2018 को हिदायतें जारी करते हुए पंजाब में बिना सुपर एसएमएस लगीं कंबाइने चलाने और प्रयोग करने पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी गई थी।

इस फैसले को अमल में लाते कोई भी कम्बाइन मालिक इस यंत्र से बिना कंबाइनों के साथ धान की कटाई नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि हिदायतों की उल्लंघन करने वाली कम्बाइन हार्वेस्टरों को जब्त किया जा सकता है। इस लिए डीसी अरविंदर पाल ने कहा कि सभी नियमों का पालन जरूर करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7AjcI
via
धान की कटाई एसएमएस युक्त कम्बाइन हार्वेस्टरों से ही की जाए धान की कटाई एसएमएस युक्त कम्बाइन हार्वेस्टरों से ही की जाए Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.