Breaking News

test

पिता का आरोप-ससुराल वालों ने पैसे देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की मौत का मामला

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजविंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर की चार दिन पहले संदिग्ध हालातों में हुई मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ सामने आया। मृतक मनप्रीत कौर के पिता अमरीक सिंह, भाई रंजीत सिंह, चाचा सुरेंद्र सिंह ने गांव के पंचायत मेंबरों के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए मनप्रीत कौर के ससुराल वालों पर सिविल अस्पताल के डॉक्टर को पैसे देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एक्सीडेंट बताने का आरोप लगाया। पिता अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने डॉक्टर और पुलिस को भारी रकम दी है ताकि वे पुलिस केस से बच जाए।
अमरीक सिंह ने कहा कि वह पहले दिन से ही कह रहे हैं कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट नहीं हुआ। ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या करके इसे एक्सीडेंट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न तो अब तक मनप्रीत कौर की उस दिन की काल डिटेल निकलवाई है और न ही उसके सामान की चेकिंग की है। उन्होंने कहा कि करीब सवा साल से उनकी बेटी उनके पास रह रही थी। वह पांच दिन पहले विदेश में रहते पति के कहने पर ससुराल गई थी और दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई।

अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि अगर मनप्रीत कौर का एक्सीडेंट हुआ होता तो उसका देवर, जेठ, जेठानी अस्पताल में क्यों नहीं आए। अकेली सास ही क्यों अस्पताल आई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी बेटी की हत्या के मामले में बनती कानूनी कार्रवाई नहीं की, इसीलिए सोमवार को वे आईजी अमृतसर सुरेंद्र पाल सिंह परमार से मिलेंगे।
उधर, थाना घुमान के एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के फोन की काल डिटेल निकलवा ली गई है। हत्या वाली कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टर ललित मोहन ने कहा कि बोर्ड के सामने किए गए पोस्टमार्टम में जो सामने आया उसके अधार पर ही रिपोर्ट बनाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Father-in-laws made post-mortem report by paying money, case of death of wife of international kabaddi player


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G62rQB
via
पिता का आरोप-ससुराल वालों ने पैसे देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की मौत का मामला पिता का आरोप-ससुराल वालों ने पैसे देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की मौत का मामला Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.