शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 981 कराेड़ रुपए का बजट पास, काेराेना के कारण 18.51 प्रतिशत तक कम रहा
शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सोमवार को जनरल इजलास में साल 2020-21 के लिए 981 कराेड़ 94 लाख 80 हजार 500 रुपए का बजट पारित कर दिया। कोरोना महामारी के प्रभाव के चलते कमेटी का बजट इस साल पिछली बार से 18.51 फीसदी कम रहा। पिछले साल करीब 1205 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। बजट के बाद भाई लौंगोवाल ने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा 215 करोड़ रुपए शिक्षण संस्थानों व 3.45 करोड़ रुपए दो शताब्दी समागमों के लिए रखे गए हैं। इजलास में पावन स्वरूपों की प्रबंधकीय खामियों को लेकर एसजीपीसी ने माफी भी मांगी।
एसजीपीसी महासचिव हरजिंदर सिंह धामी ने बताया, बजट में शिक्षा संस्थानों के लिए 215 कराेड़, जनरल बाेर्ड फंड के लिए 57 कराेड़, ट्रस्ट फंड के लिए 37 कराेड़ 61 लाख, शिक्षा फंड के लिए 28 कराेड़ 44 लाख, धर्म प्रचार के लिए 58 कराेड़, प्रिंटिंग प्रैस के लिए 8 कराेड़ दाे लाख व सेक्शन 85 के गुरुद्वाराें के लिए 577 कराेड़ का प्रबंध किया गया है।
बजट में पारित प्रस्ताव
- जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषाओं में पंजाबी काे दाेबारा शामिल किया जाए।
- कृषि बिलाें को किसानाें का दुश्मन करार दिया।
- गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पाकिस्तान का लांघा खाेलने की भारत सरकार से मांग की गई।
- पंजाब सरकार 295ए धारा के तहत सजा में बढ़ोतरी करने की कार्रवाई भारत सरकार काे भेजे।
- पावन स्वरूपों के मामले में कमेटी ने प्रबंधकीय संस्था होने के नाते इजलास में माफी मांगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36mzfiW
via
No comments: