Breaking News

test

शराब बनाने का सामान और 30 किलो लाहन बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने एक घर में छापेमारी करके शराब निकालने का सामान और 30 किलो लाहन बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार थाना सदर के एएसआई हेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह गांव ढडियाला नत के पास पहुंचे तो मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि जगतार सिंह उर्फ बब्बी निवासी पत्ती बहराम ढडियाला नत घर में शराब बनाकर बेचता है।

अगर उसके घर में छापेमारी की जाए तो उससे शराब बनाने का सामान बरामद हो सकता है। तभी पुलिस पार्टी ने जगतार सिंह के घर में छापेमारी की तो घर से एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके को चेक भी किया, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में पुलिस ने घर के एक कमरे में शराब बनाने वाली भट्ठी समेत बर्तन, कैन, गैस सिलेंडर बरामद किया। बर्तनों में से 30 किलो लाहन बरामद हुई। पुलिस ने सामान जब्त करके जगतार सिंह पर एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G1QLyo
via
शराब बनाने का सामान और 30 किलो लाहन बरामद, तस्कर फरार शराब बनाने का सामान और 30 किलो लाहन बरामद, तस्कर फरार Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.