Breaking News

test

पराली नहीं जलाने के लिए और किसानों को जागरूक करने के लिए 6 प्रचार वाहन रवाना

बुधवार को फाजिल्का के डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के 6 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वाहन जिले के गांवों में किसानों को पराली को जलाने की बजाय कृषि विभाग द्वारा बताए गए तरीकों से पराली का निपटारा करने के लिए किसानों को जागरूक करेंगे।
इस मौके पर डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए हर कोशिश की जा रही है। पिछले तीन सालों में जिले में 2190 नई मशीनें सब्सिडी और उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पराली की सही तरीके से संभाल की जाए तो इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और किसान की आमदन में वृद्धि का कारण बनती है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वह लम्बे समय के लिए टिकाऊ खेती मॉडल को समझें क्योंकि हमारी अगली पीढ़ियों ने भी इसी जमीन और खेती करनी है। इस लिए लाजिमी है कि हम अपनी जमीन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें और आग लगा कर जमीन के खुराकी तत्व नष्ट न करें।
इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी सुरिंद्र सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना की महामारी के कारण जरूरी है कि धान की पराली को बिल्कुल न जलाया जाए क्योंकि इसके साथ कोविड मरीजों के लिए पराली का धुआं बड़ी समस्या बन सकती है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल कंवरजीत सिंह, पराली प्रबंधन नोडल अधिकारी सरवन कुमार, परमिंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 promotional vehicles left to not burn stubble and to make farmers aware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Seyd0w
via
पराली नहीं जलाने के लिए और किसानों को जागरूक करने के लिए 6 प्रचार वाहन रवाना पराली नहीं जलाने के लिए और किसानों को जागरूक करने के लिए 6 प्रचार वाहन रवाना Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.