Breaking News

test

106 लोगों को संक्रमण, 8 मरीजों की मौत, संक्रमितों की कुल गिनती 12660, मृतकों का आंकड़ा 381 तक पहुंचा

जिले में सोमवार को कोरोनावायरस के 106 नए केसों की पुष्टि हुई है। इनमें 24 मरीज बाहरी जिलों के हैं जबकि 82 जालंधर से संबंधित हैं। इसके अलावा 8 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अब तक कुल संक्रमितों की गिनती 12660 और मृतकों का आंकड़ा 381 तक पहुंच चुका है। वर्तमान में 1686 एक्टिव मरीज हैं।

अब तक कुल 166232 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 149004 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी तक जिले में 1826 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। दूसरी तरफ कमिश्नरेट पुलिस अब तक मास्क न पहनने वाले 44743 लोगों से अब तक 2.17 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल चुकी है।

कैंप खत्म होने के बाद ही खोलीं दुकानदारों ने दुकानें

मेन बस स्टैंड में कोरोना सैंपलिंग कैंप लगाया गया। इसमें राहगीरों एवं शहरवासियों के 115 सैंपल लिए गए। हेल्थ टीम ने बताया कि जैसे ही शहर खबर फैली दुकानदारों में हड़कंप मच गया अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद करके घरों को लौट गए। कैंप खत्म होने के बाद ही दुकानदारों ने दुकानेें खोलीं। इस मौके डाॅ. रुपिंदर पाल, डाॅ. प्रीति विरदी, डाॅ. अलका, एलटी मनप्रीत, सुरजीत कौर पर आधारित टीम ने सैंपल लिए। उनके साथ पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज परमजीत सिंह, एएसआई राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
शाहकोट | अगर ब्लाॅक शाहकोट की ही बात करें तो अब तक 500 के करीब कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। अब तक यहां से 20 लोग दम तोड़ चुके हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या शाहकोट और लोहियां शहरी क्षेत्र के रहने वालों की है। एसएमओ डाॅ. अमरदीप सिंह दुग्गल ने बताया कि दो माह में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
106 people infected, 8 patients killed, total number of infected 12660, death toll reached 381


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcUxTY
via
106 लोगों को संक्रमण, 8 मरीजों की मौत, संक्रमितों की कुल गिनती 12660, मृतकों का आंकड़ा 381 तक पहुंचा 106 लोगों को संक्रमण, 8 मरीजों की मौत, संक्रमितों की कुल गिनती 12660, मृतकों का आंकड़ा 381 तक पहुंचा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.