घर के आगे शराब पीने से मना किया तो तलवार से युवक को काटकर मार डाला, बरनाला के गुरु नानक पुरा में 8 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
घर के आगे खड़े होकर शराब पी रहे 2 लोगों को युवक ने रोका तो आरोपियों ने गुस्से में अपने साथियों के साथ रोकने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर तलवार, किरच, बेसबॉल से हमला करके मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन पर सख्त कार्रवाई करने के लिए की मांग को लेकर लोगों ने सिविल अस्पताल में इकट्ठे होकर नारेबाजी की।
घटना गुरु नानक पुरा मोहल्ले की है। पुलिस ने मृतक मलकीत सिंह उर्फ काला के पिता गुरदेव सिंह के बयान के आधार पर 8 लोगों पर केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह और कुलदीप सिंह घर के आगे बैठकर शराब पी रहे थे। डीएसपी सिटी लखबीर सिंह टीवाना ने बताया कि गुलाब सिंह, कुलदीप सिंह, फौजी, छोटा ढोली, कमल, डैबी, मुकंद व जगदीश पर साजिश रचकर कत्ल करने का पर्चा दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शी बोला-आरोपियों ने मदद नहीं करने दी
प्रत्यक्षदर्शी भगत सिंह ने बताया कि 15-20 आरोपी एकदम से मलकीत सिंह के घर में दाखिल हुए। सभी के हाथ में रॉड, बेसबॉल, कृपान थे। एक आरोपी के पास रिवाॅल्वर भी था। जिसने गली में खड़े लोगों के घरों के बाहर खड़े लोगों पर तान दिया। जिसके चलते कोई भी मदद के लिए न जा सके। करीब 20 मिनट तक वह मलकीत के घर में रहे और उसकी पत्नी बेटी व बेटे पर भी वार किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339FswH
via
No comments: