Breaking News

test

फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ियां फाइनेंस करवा दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह के दो लोग अरेस्ट, 10 कारें बरामद

फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ियां फाइनांस करवा दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए 1 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फगवाड़ा निवासी तरूण कुमार उर्फ बाॅबी (49) और नवां मोहल्ला, लक्कड़ बाजार निवासी गपणवंतवीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से महंगी लग्जरी गाड़ियां, दस्तावेज और नंबर प्लेट्स बरामद हुई है।

फिलहाल पुलिस ने बाकी के आरोपी हरियाणा निवासी मोनू, खरड़ निवासी अवतार सिंह और अतीक हुसैन उर्फ अतीक अहमद की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि सीआईए 1 की टीम को सीक्रेट इंफ्रोमेशन मिली थी कि आरोपी गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने के लिए घूम रहें है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। जब पूछताछ की तो उन्होंने कबूला कि गाड़ी पर फर्जी नंबर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two people arrested, 10 cars recovered from gang selling vehicles in other states on fake documents


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kTvnu0
via
फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ियां फाइनेंस करवा दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह के दो लोग अरेस्ट, 10 कारें बरामद फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ियां फाइनेंस करवा दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह के दो लोग अरेस्ट, 10 कारें बरामद Reviewed by Dibyendu on 18:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.