हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 22 सितंबर को पंचकूला जोन में कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की ऑक्शन को करवाया गया था। तीन दिन तक चली इस ऑक्शन में शहर के कई सेक्टरों की प्रॉपर्टी बेची गई। एचएसवीपी की ऑक्शन कामयाब रही क्योंकि सेक्टर-23 में छह मरले से लेकर आठ मरले के प्लॉट और सेक्टर-15 के कियोस्क के रेट में जबरदस्त उछाल सामने आया है। एक-एक प्रॉपर्टी के पीछे पांच-पांच लोगों की लगी बोली को देखते हुए ऑक्शन लंबी चली।
असल में 22 सितंबर को पंचकूला के साथ-साथ करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंंबाला, यमुनानगर सहित कई जगहों पर ऑक्शन को रखा गया था। इस दौरान कमर्शियल प्रॉपर्टी और रेजिडेंशियल के लिए 105 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, ये ऑक्शन 22 से 25 सितंबर तक तीन दिन चली। नए पैटर्न के हिसाब से ही इस ऑक्शन को करवाया गया था।
जिसमें प्रॉपर्टी की वेल्यू 50 लाख तक होने पर हर बार 5 हजार रुपए बोली बढ़ाई जा सकती है। जबकि 50 से एक करोड़ रुपए के बीच 20 हजार रुपए, एक करोड़ से पांच के बीच 30 हजार रुपए और 5 करोड़ से ऊपर 50 हजार रुपए प्रति बोली को लगाना तय किया गया है। अभी तक इस ऑक्शन खरीदी गई प्रॉपर्टी की लिस्ट पर एडमिनिस्ट्रेटर ने साइन नहीं किए हैं। उसके बाद ही लिस्ट को जारी किया जाएगा।
लोगों ने रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में दिखाई ज्यादा रूचि
चौंकाने वाली बात यह है कि कमर्शियल प्रॉपर्टी की बजाय लोगों ने रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में ज्यादा रूचि दिखाई है। सेक्टर-15 मार्केट से चार कियोस्क को ऑक्शन में रखा गया था, जिसका रिजर्व प्राइस 17 लाख 98 हजार रुपए रखा गया। लेकिन इसकी बोली 65 लाख रुपए तक पहुंच गई। जबकि सेक्टर-15 के बूथों का रिजर्व प्राइस एचएसवीपी ने 75 लाख रुपए रखा हुआ था।
सेक्टर-23, 26, 27 की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की ऑक्शन
सेक्टर-23 में कई कैटेगरी में प्रॉपर्टी बिकी, जिसमें छह और आठ मरले के प्लॉट रिजर्व प्राइस से ऊंचे रेट पर बिके।
सेक्टर-23 में आठ मरला कैटेगरी में छह प्लॉट्स में से तीन प्लॉट अलॉट हुए हैं। जिन्हें एक करोड़ 27 लाख से लेकर एक करोड़ 27 लाख 10 हजार पर लिया।
सेक्टर-23 में ही छह मरला प्लॉट कैटेगरी में सभी प्लॉट बिक गए, जिसमें प्लॉट नंबर 86, 88, 90, 94, 95 का रिजर्व प्राइस 79 लाख 18 हजार 778 रुपए था, लेकिन ये प्लॉट एक करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए से लेकर 88 हजार रुपए के बीच में अलॉट हुए हैं।
सेक्टर-26 में 14 मरला कैटेगरी में प्लॉट नंबर 69, 70, 71 पर बड़ी बोली लगी और ये प्लॉट एक करोड़ 74 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ 75 लाख में अलॉट हुए।
सेक्टर-27 में 14 मरला प्लॉट कैटेगरी में दो प्लॉट एक करोड़ 25 लाख रुपए के रिजर्व प्राइस से बढ़कर एक करोड़ 80 लाख रुपए में अलॉट हुआ है।
सेक्टर-15, 20 व अन्य सेक्टरों की कमर्शियल प्रॉपर्टी की बोली
सेक्टर-15 में दाे बूथ 187, 188, एक करोड़ 25 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ 28 लाख रुपए के बीच में गए हैं।
सेक्टर-20 की मार्केट से बूथ नंबर 209, 210, 211, 212 को रखा गया था। ये सभी बूथ 85 लाख रुपए से लेकर 85 लाख 78 रुपए के बीच में बिक गए।
एमडीसी सेक्टर-6 में एक बूथ सेल हुआ है। जिसकी बोली 90 लाख तक लगी है।
एचएसवीपी ने सेक्टर 4, 5, 8, 23, 26 की प्रॉपर्टी को भी ऑक्शन में रखा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPPhWU
via
No comments: