पायल इलाके में इन दिनों चोर गिरोह ने आतंक मचाया हुआ है। इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। जबकि पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव अलूणा तोला निवासी किसान चरनजोत सिंह चीमा ने बताया कि 28 सितंबर की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटर के साथ साथ कई अन्य मोटरों से मेन केबल तार, ग्रिप चुराते हुए फरार हो गए।
वहीं, उन्होंने कई मोटरों पर बने कमरों के ताले तोड़ कर वहां से भी सामान चुरा लिया। जिसके चलते हर किसान का कम से कम 10 से 15 हज़ार रुपए का नुकसान गया है। गांव अलूना मियाना से एक गरीब किसान जसप्रीत सिंह की 3 भैंसें कोई चोर चोरी करके ले गया था। जिसकी खोज में किसान तथा अन्यों की तरफ से जब इलाके में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो कथित चोर जिस गाड़ी में भैसें चुरा कर ले गया था।
उसका गांव इकोलाहा तक पता चल सका, जिस सबंधी पुलिस को भी सूचना दी गई थी। लेकिन, अभी तक चोरी हुई भैसों का कोई सुराग नहीं लगा। इसी तरह पायल के वाॅर्ड नंबर एक राईमाजरा में करीब 10 दिन पहले भी एक महिला से एक कार में सवार दो महिलाएं सुबह 9 बजे के करीब उसको झांसे में लेते हुए उसकी सोने की चूड़ियां लेकर फ़रार हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S9uO31
via
No comments: