गुरपाल नगर में घर में शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को रेड करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पेटी शराब बरामद की। लेकिन वहीं दूसरी तरफ युवक की गिरफ्तारी से थोड़ी देर बाद उसकी मां की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बेटे के पकड़े जाने के सदमे से मां की मौत हुई है।
थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गुरपाल नगर के रहने वाले अमन शर्मा के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी घर में अवैध शराब की तस्करी करता है। सुचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड की। रेड के दौरान घर से दो पेटी शराब मिली।
जिसके चलते आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। को पुलिस ने 27 सितंबर को घर में रेड करके गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया। थोड़ी देर बाद अचानक उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। रिश्तेदारों द्वारा उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बेटे के पकड़े जाने का गम मां के सहन न करने के कारण सदमे से उनकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G6RyOA
via
No comments: