ट्रैफिक पुलिस ने निकाला पैदल मार्च रोड पर कब्जे करने वालों को हिदायत, दुकानदारों ने 10-10 फुट सड़कों पर कर रखा है कब्जा, लग रहा जाम
लाेगाें काे ट्रैफिक के प्रति जागरुक करने के लिए डीएसपी सुखदेव सिंह रंधावा ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस कर्मियों ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक को सही तरीके से पार्क करने और दुकानदार सामान दुकान के अंदर रखें और कार मालिक अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर खरीदारी करें। पुलिस विभाग ने तहसील रोड से पैदल मार्च शुरू कर रानी झांसी चौक, कमल चौक, कुक्कड़ चौक, अनारकली बाजार, सब्जी मंडी रोड से होते हुए शहर भर में आमजन व दुकानदारों को जागरूक किया।
दुकानदारों ने कर रखा है कब्जा : वहीं, एक महीने से ज्यादा समय से ट्रैफिक समस्या को हल करने में लगे ट्रैफिक विभाग के डीएसपी सुखदेव सिंह रंधावा का गुस्सा आमजन व दुकानदारों पर दिख रहा था। उन्होंने कहा कि पहले खुद ही शहर के लोग ट्रैफिक समस्या को लेकर शिकायत करते हैं और खुद ही रूल तोड़कर जहां दिल किया बाइक गाड़ी खडी कर देते हैं और दुकानदार 10-10 फुट सड़कों पर कब्जे कर दुकानें सजा कर बैठ जाते हैं। जब पुलिस कारवाई करती है तो पुलिस विभाग को बुरा भला कहा जाने लगता है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या को देखते हुए शहर निवासियों की राय लेकर उनके द्वारा सड़कों पर लाइनें लगा दी गई। ताकि वाहन खड़े करने में दिक्कत न आएं। इसके बावजूद दुकानदार न तो सामान दुकान के अंदर रखता दिखाई दिया। न समान खरीदने वाले लोग गाड़ी पार्क करते दिख रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसा नहीं लोग खुद सुधर जाए नहीं तो पुलिस सुधारेगी। बता दें कि दुकानदारों ने दोनों तरफ से 10-10 फुट सड़क पर कब्जा कर रखा था। ऊपर से सामान खरीदने आए लोग गाड़ी सड़क पर पार्क कर देते थे। जिस कारण शहर में कई-कई घंटे जाम लगा रहता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36dor6W
via
No comments: