शिक्षा में सुधार के लिए अध्यापकों को दी जा रही ट्रेनिंग, विद्यार्थियों की हर विषय में कारगुजारी, समझ शक्ति को निखारने व सुधारने के लिए सर्वे
नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तर्ज पर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई पंजाब अचीवमेंट सर्वे की कारगुजारी के लिए बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (सीसे) फाजिल्का डॉ. त्रिलोचन सिंह सिद्धू द्वारा फाजिल्का ब्लॉक-2 के स्कूल मुखियों और अधिकारियों के साथ डाटा के अध्ययन संबंधी ऑनलाइन मीटिंग की गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. सिद्धू ने बताया कि पंजाब अचीवमेंट सर्वे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की हर विषय की कारगुजारी, समझ शक्ति और लागू करने की शक्ति को निखारना और सुधारना है। इस उद्देश्य के लिए अलग-अलग विषयों के टेस्ट भी लिए जा रहे हैं और बाकायदा हर विषय के अध्यापकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
इसकी कारगुजारी को मौनिटर करने के लिए जोनल स्तर के इंचार्ज भी लगाए गए हैं। सितंबर महीने हुए विद्यार्थियों के टेस्टों को लेकर आज प्रिंसिपल मंजू ठकराल जोनल इंचार्ज फाजिल्का ब्लॉक-2 और इस अधीन पड़ते स्कूल मुखियों के साथ मीटिंग में पीएएस की कारगुजारी के बारे में जानकारी सांझी की गई। इसके लिए कंप्यूटर अध्यापक विशाल वाट्स द्वारा ऑनलाइन विद्यार्थियों के लिए जा रहे अलग-अलग विषयों के टेस्टों की रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी सांझी की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jJp3U
via
No comments: