डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रयासों से अध्यापक एकता कमेटी ओर से 1 अक्टूबर को देश भगत यादगार हाल जालंधर में होने वाली एकता कन्वेंशन में अध्यापक बड़ी गिनती में शामिल होंगे। डीटीएफ लुधियाना के जिला प्रधान जसवीर अकालगढ़ व उप प्रधान रमनजीत संधू ने बताया कि जिस तरह पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा, स्टूडेंट्स व अध्यापकों के हित के खिलाफ नीतियां लागू की जा रहीं हैं, उन नीतियों को तीखे संघर्ष के जरिए ही बदला जा सकता है।
इस तरह संघर्षशील जत्थेबंदी डीटीएफ पंजाब, 6060 मास्टर काडर यूनियन, एसएसए, रमसा अध्यापक, यूनियन, 3582 अध्यापक यूनियन की ओर से अध्यापक एकता कमेटी के मंच पर इकट्ठा होकर अध्यापक हितों के लिए 1 अक्टूबर को जांलधर में सूबा अध्यापक एकता कन्वेंशनल की जा रही है। बाकि, अध्यापक जत्थेबंदी को भी एकता कन्वेंशन का हिस्सा बनने की अपील की गई। इस मौके पर सुखविंदर लील, जंगपाल सिंह. कुलविंदर, मनप्रीत सिंह, बलवीर बस्सी, रजिंदर जंडियाली, गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33c6aVG
via
No comments: