Breaking News

test

शनिवार से शुरू हुई साहनेवाल-दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट को मिले सिर्फ 10 यात्री, लॉस के चलते फ्लाइट रद्द

शनिवार से शुरू हुई साहनेवाल-दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को आने और जाने के लिए सिर्फ 10 यात्री मिले। इसके चलते एयर इंडिया ने फ्लाइट की उड़ान रद्द कर दी। एयर इंडिया के डायरेक्टर एएन शर्मा ने बताया कि फ्लाइट शनिवार को रवाना हुई थी, लेकिन सोमवार को यह कैंसिल कर दी गई क्योंकि लुधियाना से दिल्ली जाने के लिए सिर्फ चार पैसेंजर थे और दिल्ली से लुधियाना आने के लिए सिर्फ से 6 पैसेंजर थे।

लॉस के चलते एयर इंडिया ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि केंद्र की योजना के तहत एयर इंडिया को 3 साल से सब्सिडी मिल रही थी तो उस समय सामान्य किराया 1500 रुपए रखा हुआ था। लेकिन अब सब्सिडी योजना खत्म होते ही एयर इंडिया ने अपना सामान्य किराया 2200 रुपए कर दिया है।

सब्सिडी बंद होने पर एयर इंडिया अपने खर्चे पर फ्लाइट शुरू की थी। अभी फ्लाइट का समय दिल्ली से सुबह 9 बजे का है, जो लुधियाना 10.15 पर पहुंच जाती है। लुधियाना से दिल्ली के लिए रवाना होने का समय 10.45 बजे का है जो दिल्ली 12 बजे पहुंच जाती है।

एयर इंडिया का तर्क, 40 से 50 फीसदी यात्री होंगे तो ही चलेगी फ्लाइट

एयर इंडिया के डायरेक्टर एएन शर्मा ने बताया कि अगर फ्लाइट में दोनों तरफ को मिलाकर 40 से 50 फ़ीसदी यात्री होते तो फ्लाइट नो लॉस नो प्रॉफिट के दायरे में आ जाती है और इसी सूरत में एयरक्राफ्ट को उड़ने से रद्द नहीं किया जाता है। सोमवार को लुधियाना से दिल्ली जाने वाले सिर्फ चार ही पैसेंजर थे जबकि दिल्ली से लुधियाना आने वाली सिर्फ से इतने ही पैसेंजर थे।

बुकिंग कम होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। वहीं यह भी बताया गया है कि आगे हालात इसी तरह बने रहेंगे और पैसेंजर कम रहेंगे तो लॉस होने की सूरत में कम यात्रियों को लेकर फ्लाइट ना तो दिल्ली जाएगी और ना ही दिल्ली से लुधियाना जाने वालों तक आ पाएगी।

कोरोना के चलते एयर इंडिया को हुआ काफी नुकसान

कोरोना महामारी के चलते इसमें पूरा देश प्रभावित है। इससे एयर इंडिया भी काफी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना आने वाले के लिए यह फ्लाइट काफी फायदेमंद साबित है। क्योंकि सुबह के समय लुधियाना से दिल्ली जाकर कारोबारी आराम से अपना कार्य करके वापस भी आ जाता था। लेकिन कोरोना का काल के दौरान कारोबार भी काफी ज्यादा ठप चल रहे हैं जिस कारण फ्लाइट के लिए पैसेंजर अभी बहुत कम आने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air India flight to Sahnewal-Delhi started on Saturday, only 10 passengers received, flight canceled due to loss


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EFHZp1
via
शनिवार से शुरू हुई साहनेवाल-दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट को मिले सिर्फ 10 यात्री, लॉस के चलते फ्लाइट रद्द शनिवार से शुरू हुई साहनेवाल-दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट को मिले सिर्फ 10 यात्री, लॉस के चलते फ्लाइट रद्द Reviewed by Dibyendu on 18:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.