शुक्रवार को मोहाली जिले में 177 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 197 लोग इस महामारी को पूरी तरह से हराकर ठीक हो गए। अब मोहाली जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 9285 हो गया है।
सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि 197 मरीज ठीक होने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2353 रह गई है, जबकि अब तक 7148 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार को 4 लोगों की जिले में कोरोना के कारण मौत हुई है।
मरने वाले मरीजों में सभी मरीज 50 से 70 साल की उम्र के बीच के थे। शुक्रवार को पॉजिटिव आने वाले मरीज बनूड़, डेराबस्सी, खरड़, कुराली, लालड़ू, मोहाली, नयागांव तथा जीरकपुर से संबंधित हैं।
कोविड-19 के मरीजों को पीटी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डिवीजनल कमिश्नर रोपड़ राहुल तिवारी की तरफ से सिविल अस्पताल खरड़ मैं सरप्राइज चेकिंग की गई।
इस दौरान उन्होंने कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में जाकर वहां पर दाखिल मरीजों का हाल जाना तो था उनसे अस्पताल की ओर से दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस सरप्राइज चेकिंग के दौरान जब एक मेडिकल स्टाफ डिविजनल कमिश्नर को देखकर खबर आ गया तो डिविजनल कमिश्नर की ओर से मेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ सेल्फी ली और कहा कि पिछले करीब 6 महीने से डॉक्टर मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए वह इतना तो कर ही सकते हैं।
डिविजनल कमिश्नर ने मरीजों से फोन पर की बात
डिविजनल कमिश्नर ने पॉजिटिव मरीजों से फोन पर बात की और उनकी सेहत के बारे में हाल जाना। साथ ही पूछा गया कि उन्हें दिन में डॉक्टर या अन्य किसी मेडिकल स्टाफ का फोन आ रहा है या नहीं। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से जाना कि उन्हें होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवाने में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EyhEJu
via
No comments: