धागा मिल मालिक के बेटे को किया अगवा 1 घंटे में बरामद, आरोपियों में दो पुलिसकर्मी, पैसे ऐंठने के चक्कर में आरोपियों ने अगवा करने की साजिश रची
रामा कृष्णा धागा मिल के मालिक के 19 साल के बेटे को सोमवार दोपहर एक हरियाणा नंबर की कार में आए चार लोगों ने अगवा कर लिया। घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपियों को गांव रामनगर के पास दबोच लिया। आरोपियों में दो पंजाब पुलिस के मुलाजिमों समेत चार लोग शामिल हैं। पुलिस मुलाजिमों की पहचान भूपिंदर सिंह व हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है जो मौड़ मंडी के रहने वाले हैं और इस समय मौड़ मंडी के डेरा सच्चा सौदा में गार्द ड्यूटी पर लगे हुए थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला चिट्टे के सेवन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उक्त पुलिस मुलाजिमों ने चिट्टा सप्लाई करने वालों से मिलकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का प्लान बनाया था, जिसके तहत इस वारदात को अंजाम दिया।
2 बजे घर के बाहर से किया अगवा
मक्खन लाल मंगला ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे बेटे करण मंगला उर्फ शंटी को उसके मोबाइल पर फोन आया और घर से बाहर आने को कहा। जैसे ही करण घर से बाहर आया तो कार सवार चार लोगों ने करण से मारपीट करते हुए उसे कार में अगवा कर ले गए। एएसपी आदित्य ने पुलिस टीमों के साथ कार को ट्रैक कर राम नगर के पास से आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह हरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह व जगदीप सिंह निक्का के रूप में हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33bpPFh
via
No comments: