शिव सेना पंजाब की एक बैठक राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी के निवास स्थान पर हुई। जिसमें शिवसेना पंजाब के उप प्रधान अवतार मौर्य, सिटी चेयरमैन संजीव कुमार, विशाल बत्ता, राजा गिरी, साबर गिल उपस्थित हुए। बैठक में महंत कश्मीर गिरी और अवतार मौर्या ने कहा कि पंजाब के किसानों की मांग का समर्थन पंजाब के सभी हिंदू व्यापारी भी दे रहे हैं। जिससे पता चलता है कि पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा बहुत अच्छा चल रहा है।
लेकिन कुछ देश के गद्दार ऐसे समय का गलत फायदा उठा कर पंजाब को देश से तोड़ने की कोशिश में लग चुके हैं। बीते दिन किसान विरोधी धरने पर खालिस्तान के लोगों ने पंजाब को अलग देश की मांग को लेकर पंपलेट बांटे थे। जिसकी शिकायत शिवसेना पंजाब के नेताओं ने एसएसपी को दी है। गिरी और मौर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे धरनों पर अगर देश विरोधी लोगों ने फिर से ऐसा कुछ किया तो प्रशासन उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो शिव सेना पंजाब अपनी तरफ से विरोध प्रदर्शन करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kYk7wl
via
No comments: