Breaking News

test

जिले में कोरोना के 12 नए मामले मिले

फाजिल्का जिले में शनिवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 33,772 कोरोना सैंपल एकत्रित किए हैं, जिन बीच में से 28,948 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 2261 की रिपोर्ट का इंतजार है। फाजिल्का जिले के साथ संबंधित अब तक 2280 पॉजिटिव केस आए थे जिस में से 2172 फाजिल्का जिले के साथ संबंधित हैं। इसके साथ अब जिले में कुल कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 593 हो गई है।

इसके अलावा अब तक जिले में 34 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने कोरोना मामलों की जिले में स्थिति बारे बताते कहा कि अब तक जिले में से कुल 1545 जने कोरोना को हरा कर घर लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को 70 लोग कोरोना को हरा कर घर लौट गए हैं जिससे जिले में कोरोना मरीजों की ठीक होने का आंकड़ा 71.30 प्रतिशत हो गया है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. भूपिंदर कौर ने जिला निवासियों से अपील करते कहा कि हमें पंजाब सरकार की तरफ से जारी हिदायतों को अपनी निजी जिंदगी में एक आदत के तौर पर अपनाना चाहिए, क्योंकि एकमात्र सावधानी ही इस वायरस से बचाव का साधन है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, मास्क का इस्तेमाल करें, दस्तानों का इस्तेमाल करें, अनावश्यक मूवमेंट बंद करनी आदि सावधानियों के साथ हम कोरोना से बचे रह सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/333eC9I
via
जिले में कोरोना के 12 नए मामले मिले जिले में कोरोना के 12 नए मामले मिले Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.