Breaking News

test

डिफॉल्टरों से वसूले 75.16 लाख, 71 के काटे कनेक्शन

पावरकॉम ने सोमवार को लंबे समय से बिल जमा न करवाने पर डिफॉल्टरों से 75.16 लाख रुपए वसूले और 71 कनेक्शन काटे। पावरकॉम दफ्तरों में बिलिंग कैश काउंटरों पर भी 1.75 करोड़ रुपए के करीब बिल जमा हुए हैं। विभाग इस समय डिफॉल्टरों से रिकवरी करने में लगा है और रोजाना टीमें अलग-अलग एरिया में जाकर वसूली कर रही है और कनेक्शन काट रही हैं।
वहीं पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि 1 साल और 6 महीने से जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया और जिनका बिल 50 हजार से अधिक है, उसे किसी भी हालत में बक्शा नहीं जा रहा है। उसका कनेक्शन तुरंत काटा जा रहा है। डिफॉल्टरों के कनेक्शन कटने का प्रभाव उनपर भी पड़ रहा है जो बिल जानबूझ कर 2 से 4 महीने तक जमा नहीं करवाते थे। वो भी अब समय पर बिल जमा करवाने लग गए हैं।

बिल ठीक करवाने के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर
पावरकॉम के दफ्तरों में कई उपभोक्ताओं को बिल ठीक करवाने के लिए 2 से 3 चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मकसूदां डिवीजन में पहुंचे सौरव मेहता ने बताया कि घर का बिल 10 हजार रुपए के करीब आया है, उनके घर में न तो एसी हैं और न कोई ऐसा उपकरण जिससे खपत ज्यादा होती हो। अगर बिल ठीक करवाने एक बार दफ्तर में जाएं तो काम हो जाना चाहिए, लेकिन कर्मचारी कई बहाने लगा देते हैं। इस कारण बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcgwu1
via
डिफॉल्टरों से वसूले 75.16 लाख, 71 के काटे कनेक्शन डिफॉल्टरों से वसूले 75.16 लाख, 71 के काटे कनेक्शन Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.