गांव भवानीपुर में एससी आबादी के साथ लगते छप्पड़ के गंदे पानी की समस्या के हल के लिए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों ने शनिवार को मौके का जायजा लेने के बाद संबंधित बीडीपीओ को अधिकारियों को तीन सुझाव देते हुए समस्या का हल कर आयोग को एक माह के अंदर रिपोर्ट देने की हिदायत की।
गांव भवानीपुर के दौरे के दौरान एससी कमीशन के सदस्य ज्ञान चंद व प्रभदयाल ने गांव पहुंचकर मौका देखा। उन्होंने बताया कि गांववासियों की ओर से मिली शिकायत में मांग की गई थी कि मोहल्ले के बीच पड़ते छप्पड़ का पानी गंदा है व इससे बीमारी फैलने का खतरा है। इसकी निकासी का प्रबंध किया जाए।
आयोग के सदस्य ज्ञान चंद ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग की ओर से संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी, जो कि बीडीपीओ की ओर से भेजी गई थी। लेकिन, इससे संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं था व आयोग की ओर से मौका देखने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर संबंधित अधिकारियों व गांववासियों को सुनने के बाद समस्या के हल के लिए तीन सुझाव देते हुए बीडीपीओ को आदेश दिए गए कि सुझावों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाते हुए आयोग को एक माह में रिपोर्ट भेजी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n39zOD
via
No comments: