Breaking News

test

कस्बा मुदकी के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कस्बा मुदकी के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई सुचा सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव राजोके जिला तरनतारन ने बताया है कि बीती शाम उसका भाई सरवन सिंह (45 वर्ष) जो बठिंडा से किसी रिश्तेदार को मिलकर अपने मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव को जा रहा था जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा मुदकी से थोड़ा आगे पहुंचा तो बोलेरो चालक सुखदीप सिंह उर्फ निक्का पुत्र हंस राज निवासी गांव मोहकम सिंह वाला ने अपनी गाड़ी जो तेज रफ्तार थी लापरवाही के साथ उसके भाई के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया और उसके भाई को गम्भीर चोटिल होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त बोलेरी चालक के खिलाफ 304 -ए, 279, 427 आइपीसी के तहत मामला दर्ज करके आगे जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30njAfx
via
कस्बा मुदकी के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत कस्बा मुदकी के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत Reviewed by Dibyendu on 17:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.