सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से साढ़े 17 लाख रुपए ठगने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गांव हांडा निवासी गुलजार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि जसपाल सिंह निवासी डरोली (पटियाला) ने उसके बेटे, उसके साथी सुलखन सिंह और हजारा सिंह के बेटों को सरकारी नौकरी दिलवाने का विश्वास दिलाया था।
जिसने उन तीनों से 17 लाख 50 हजार रुपए ले लिए थे। परंतु आरोपी ने न तो उनके बेटों को नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने गुलजार सिंह की शिकायत पर थाना मूनक में जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HCYjIr
via
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 युवकों से ठगे साढ़े 17 लाख
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: