Breaking News

test

सितंबर में हुए 56,172 संक्रमित इनमें 95 फीसदी ठीक हो चुके, सूबे में 59 मरीजों की मौत, 1400 संक्रमित, 2033 ठीक होकर लौटे

सूबे में सोमवार को कोरोना से 59 की मौत और 1400 नए मरीज मिले। वहीं, 2033 मरीज ठीक होकर भी लौटे। कुल मरीज अब 1,11334 और मृतकों का आंकड़ा 3325 पहुंच गया है। कुल मरीजों में 91,536 ठीक हो चुके हैं। सितंबर में अब 56,172 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 95% यानी 53,623 ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 82.21% पहुंच गया है। पिछले 28 दिनों में 14% बढ़ा है।

हालांकि मृत्यु दर फिर से 2.98% हो गई है। सूबे में इस समय 16473 मरीजाें का इलाज चल रहा है। इनमें 331 मरीज आक्सीजन सपाेर्ट और 68 वेंटिलेटर पर हैं। सितंबर में पहली बार ऑक्सीजन पर जाने वालों मरीजों की संख्या 400 से नीचे गई है। सोमवार को जालंधर से 2 मरीज आईसीयू में भर्ती किए गए। अमृतसर में 3 साल के बच्चे की भी कोरोना से मौत हुई।

कहां कितनी मौतें
लुधियाना 6, जालंधर 8, अमृतसर 7, माेहाली 3, बठिंडा 1, गुरदासपुर 4, संगरूर 2, फिरोजपुर 2, होशियारपुर 6, कपूरथला 5, पठानकोट 3, फतेहगढ़ 1, रोपड़ 2, तरनतारन 5, नवांशहर 3, मानसा 1

54% मौतें सिर्फ सितंबर में

सितंबर में 56172 मरीज आए। इनमें 95.46% यानी 53,623 ठीक भी हो गए। 31 अगस्त को कुल मरीज 55162 थे। इनमें 37913 ठीक हुए थे। हालांकि मौतें 31 अगस्त को 1502 थी जो सितंबर में बढ़कर अब 3325 हो गई हैं। 54% यानी 1823 मौतें सितंबर में हुई हैं। 31 अगस्त को सूबे में रिकवरी रेट 68.73% था जो अब बढ़कर 82.21% तक पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Of the 56,172 infected in September, 95 per cent were cured, 59 patients died in the province, 1400 were infected, 2033 returned to recovery.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i9Rtqs
via
सितंबर में हुए 56,172 संक्रमित इनमें 95 फीसदी ठीक हो चुके, सूबे में 59 मरीजों की मौत, 1400 संक्रमित, 2033 ठीक होकर लौटे सितंबर में हुए 56,172 संक्रमित इनमें 95 फीसदी ठीक हो चुके, सूबे में 59 मरीजों की मौत, 1400 संक्रमित, 2033 ठीक होकर लौटे Reviewed by Dibyendu on 18:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.