Breaking News

test

एक सप्ताह बाद संगरूर जिले में कोई मौत नहीं, सात दिनों में 15 मरीजों ने दम तोड़ा

एक सप्ताह के अंतराल के बाद रविवार का दिन राहत भरा रहा है। रविवार को जिले में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि पिछले सात दिनों से प्रतिदिन कोरोना मरीजों की मौत हो रही थी। इससे पहले 19 सितंबर को भी किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई थी। उसके बाद के सात दिनों में 15 कोरोना मरीज दम तोड चुके है।

हालांकि रविवार को 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। सबसे अधिक मालेरकोटला में 12, फतेहगढ़ पंजगराईया में 6, मूनक में 5, लौंगोवाल में 4, सुनाम में 4, अहमदगढ़ में 4, शेरपुर में 3, अमरगढ़ में 3, भवानीगढ़ में 3, धूरी में 2, कोहरियां में व संगरूर में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3472 हो गई है। रविवार को 39 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

जिनमें से एक मरीज को सिविल अस्पताल संगरूर और जबकि 38 मरीजों ने होम आइसोलेशन में से कोरोनों को मौत दी है। अबतक जिले में 2901 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 431 पॉजिटिव मरीज एक्टिव रह गए हैं। जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। 140 मरीजों की अबतक कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

चार दिनों के अंतराल के बाद फिर से ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा थी। इन चार दिनों में पॉजिटिव मरीजों से दो गुणा मरीज ठीक हुए थे।

सितंबर में पहली बार मालेरकोटला में एक दिन में 12 मरीज

मालेरकोटला में रविवार को सबसे ज्यादा 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सितंबर माह में ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले के सभी 12 ब्लाॅकों में से से एक दिन में मालेरकोटला में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। मौजूदा समय में मालेरकोटला में 469 मरीजों में 23 मरीज एक्टिव हैं। 24 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों व मौतों के मामले में संगरूर ब्लाॅक के बाद मालेरकोटला जिले में दूसरे स्थान पर है।

3 मरीजों की हालत अब भी गंभीर
अब तक सेहत विभाग जिले भर में 76 हजार 831 लोगों के सैंपल ले चुका है। जिनमें से 71 हजार 988 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 3472 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1371 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 431 एक्टिव मरीजों में से 3 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुल मरीजों की संख्या 1792, एक्टिव केस 400 हुए

बरनाला में रविवार को कोविड-19 के जिला बरनाला में 13 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पहले के 19 मरीज ठीक हो गए हैं। सिविल अस्पताल के सीएमओ गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि अब कोविड के कुल मरीजों की संख्या 1792 हो गई है। जिनमें से 400 एक्टिव केस हैं। जबकि 1353 लोग ठीक हो गए हैं। इसी तरह कुल 39 लोगों की मौत हो गई है। नए आए 13 मामलों में से 7 बरनाला, 3 तपा, 1 धनौला और 2 महल कलां से संबंधित हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या में शहर बरनाला में 230, तपा में 79, धनौला 61, महलकलां 30 में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला बरनाला में विभिन्न स्थानों पर कुल 398 नए लोगों के सैंपल लेकर उन्हें रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A week later there was no death in Sangrur district, 15 patients succumbed in seven days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3czJwcV
via
एक सप्ताह बाद संगरूर जिले में कोई मौत नहीं, सात दिनों में 15 मरीजों ने दम तोड़ा एक सप्ताह बाद संगरूर जिले में कोई मौत नहीं, सात दिनों में 15 मरीजों ने दम तोड़ा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.